LOADING...
पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस करेंगे कप्तानी
चोट के कारण बाहर हुए मार्श (तस्वीर: एक्स/@ICC)

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस करेंगे कप्तानी

May 26, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 30 मई से वनडे सीरीज खेली जानी है। 3 मैचों की इस सीरीज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बुरी खबर है। दरअसल, ऑलराउंडर मिचेल मार्श इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में जोश इंग्लिस टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि इस सीरीज के लिए पहले ही कई ऑस्ट्रेलिया प्रमुख खिलाड़ी उपलब्ध नहीं हैं।

IPL 

IPL में खेलते हुए नजर आए थे मार्श

मार्श टखने की चोट के कारण पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेलते हुए नजर आए थे। इस सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 163.18 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए थे। पाकिस्तान दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए मार्श की उपलब्धता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

टीम 

पाकिस्तान के दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम 

ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क पाकिस्तान के दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ये तीनों प्रमुख तेज गेंदबाज इस समय जारी IPL में खेल रहे हैं। वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस (कप्तान), मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट, बिली स्टैनलेक और एडम जैम्पा।

Advertisement

जानकारी

ऐसा है वनडे सीरीज का कार्यक्रम

सीरीज का पहला वनडे 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच क्रमशः 2 और 4 जून को खेला जाएगा। आखिरी 2 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Advertisement

पाकिस्तान 

वनडे सीरीज के लिए ऐसी है पाकिस्तानी टीम 

बाबर आजम, शादाब खान, नसीम शाह, और हारिस रऊफ की टीम में वापसी हुई है। ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में नहीं खेले थे। पाकिस्तान की वनडे टीम: शाहीन अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), रोहेल नजीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफयान मुकिम

Advertisement