NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम CSK: रोहित शर्मा ने IPL में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    MI बनाम CSK: रोहित शर्मा ने IPL में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स
    टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    MI बनाम CSK: रोहित शर्मा ने IPL में लगाया अपना दूसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 14, 2024
    11:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा शतक है।

    इस बीच उन्होंने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में 500 छक्के भी पूरे किए।

    उनके शतक के बावजूद MI को इस मुकाबले में 20 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही रोहित की पारी 

    विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत MI ने पॉवरप्ले के बाद बिना विकेट गंवाए 63 रन बनाए।

    उन्होंने आकर्षक शॉट लगाए और 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने डटकर बल्लेबाजी करते हुए आखिरी ओवर के दौरान अपना शतक पूरा किया।

    वह 63 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    उपलब्धि 

    MI से 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित 

    रोहित IPL में MI के लिए 1 से अधिक शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

    इस लीग में उनका पिछला शतक 2012 में ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आया था। विशेष रूप से MI ने उस मैच में 27 रन से जीत दर्ज की थी।

    बता दें कि सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, लेंडल सिमंस और कैमरून ग्रीन MI की ओर से 1-1 शतक लगा चुके हैं।

    छक्के

    टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने रोहित 

    इस मैच में अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के पूरे कर लिए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 5वें और भारत के केवल पहले खिलाड़ी बने हैं।

    टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (1,056) के नाम पर दर्ज है।

    वह दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1,000 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।

    रन

    CSK और MI के बीच हुए मैचों में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने रोहित 

    रोहित अब CSK और MI के बीच हुए टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं।

    उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने MI के विरुद्ध 141.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 710 रन बनाए थे।

    दिलचस्प रूप से सिर्फ रोहित और रैना ही ये ऐसे 2 बल्लेबाज हैं, जिन्होंने CSK और MI के बीच हुए मैचों में 700 से अधिक रन बनाए हैं।

    आंकड़े

    बेमिसाल रहा है रोहित का IPL करियर 

    रोहित ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 244 पारियों में 30.10 की औसत और 131.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,472 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन का रहा है।

    उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी करते हुए 87 में जीत और 67 में हार हासिल की है। 4 मैच टाई रहे हैं।

    लेखा-जोखा

    रोचक मुकाबले में MI को मिली शिकस्त 

    CSK से अजिंक्य रहाणे (5) और रचिन रविंद्र (21) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद शिवम दुबे (66*) और रुतुराज गायकवाड़ (69) ने अर्धशतक लगाए।

    अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 20 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 206/4 का पहुंचाया।

    जवाब में MI से रोहित और ईशान किशन (23) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारी खेली।

    रोहित के संघर्ष के बावजूद MI की टीम 186/6 का स्कोर ही बना सकी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन
    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रिकी पोंटिंग
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम
    बाबर आजम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े बाबर आजम
    रोहित शर्मा 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े टी-20 क्रिकेट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL इतिहास में सबसे छोटे स्कोर का बचाव कर हासिल की गई जीतों पर एक नजर मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2024

    मुंबई इंडियंस 150 टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी, जानिए उसके आंकड़े और रिकॉर्ड्स मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: LSG ने लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात टाइटंस को पहली बार दी मात इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम GT: यश ठाकुर ने IPL में पहली बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2024: डेविड वार्नर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025