NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड
    अगली खबर
    IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड
    सुनील नरेन ने IPL 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड

    लेखन आदर्श कुमार
    May 27, 2024
    12:39 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

    वहीं, SRH अपने दूसरे खिताब से चूक गई। इस सीजन में विराट कोहली, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

    युवा खिलाड़ियों में हर्षित राणा, अभिषेक शर्मा और रियान पराग का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। इस बीच इस सीजन के सभी पुरस्कार विजेताओं पर एक नजर डालते हैं।

    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर 

    ये खिलाड़ी बना 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर'

    KKR के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन IPL 2024 के 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' बने। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया।

    उनके बल्ले से 14 मुकाबलों में 34.86 की औसत और 180.47 की स्ट्राइक रेट से 488 रन निकले। उन्होंने 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाया। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा।

    गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 15 मैच में 21.65 की औसत से 17 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 6.69 की रही।

    पर्पल कैप

    हर्षल पटेल ने पर्पल कैप पर जमाया कब्जा 

    IPL 2024 में हर्षल पटेल ने 14 मैचों में 19.87 की औसत और 9.73 की इकॉनमी रेट से 24 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा।

    वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रहे। उनके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के वरुण चक्रवर्ती ने 21 विकेट लिए।

    मुंबई इंडियंस (MI) के जसप्रीत बुमराह ने 16.80 की औसत के साथ 20 विकेट अपने नाम किए।

    जानकारी

    हर्षल ने दूसरी बार जीती पर्पल कैप 

    हर्षल दूसरी बार पर्पल कप जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। पर्पल कैप जीतने वाले अन्य भारतीय आरपी सिंह (2009), प्रज्ञान ओझा (2010), मोहित शर्मा (2014), भुवनेश्वर कुमार (2016 और 2017), हर्षल (2021 और 2024), मोहम्म्द शमी (2023) और युजवेंद्र चहल (2022) हैं।

    ऑरेंज

    कोहली ने ऑरेंज कैप की अपने नाम 

    कोहली IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वह एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जिनके बल्ले से 700 से ज्यादा रन निकले।

    उन्होंने 15 मुकाबले खेले और इसकी 15 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 741 रन बनाए। उनकी औसत 61.75 और स्ट्राइक रेट 154.69 की रही। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा।

    इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह अपनी टीम को पहला IPL खिताब नहीं दिला पाए।

    जानकारी

    IPL इतिहास में 2 बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने कोहली 

    कोहली IPL के इतिहास में 2 बार ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (2010), रॉबिन उथप्पा (2014), कोहली (2016 और 2024), केएल राहुल (2020), रुतुराज गायकवाड़ (2021) और शुभमन गिल (2023) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

    इमर्जिंग प्लेयर 

    यह खिलाड़ी बना इमर्जिंग प्लेयर 

    SRH के नितीश रेड्डी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन रहे। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाया।

    इस खिलाड़ी ने IPL 2023 में डेब्यू किया था, लेकिन उस सीजन वह कुछ खास नहीं कर पाए थे।

    रेड्डी ने 15 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 33.67 की औसत और 142.92 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए।

    उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76* रन रहा। गेंदबाजी में उन्होंने 3 विकेट लिए।

    प्लेयर ऑफ द मैच

    फाइनल में 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने वेंकटेश अय्यर 

    वेंकटेश अय्यर ने फाइनल मुकाबले में इस सीजन का चौथा अर्धशतक लगाया। वह 26 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उन्हें इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    यह प्लेऑफ मैचों में उनका लगातार चौथा अर्धशतक है। वह अब प्लेऑफ मैचों में दूसरे सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना है, जिन्होंने 7 बार 50+ स्कोर बनाए हैं।

    पुरस्कार

    अन्य पुरस्कारों पर एक नजर 

    प्लेयर ऑफ द फाइनल: मिचेल स्टार्क (3 ओवर, 2/14)

    सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: जेक फ्रेजर मैकगर्क

    मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: सुनील नरेन

    सीजन में सबसे ज्यादा चौके: ट्रेविस हेड

    कैच ऑफ द सीजन: रमनदीप सिंह

    फेयरप्ले अवार्ड: सनराइजर्स हैदराबाद

    सर्वश्रेष्ठ मैदान: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद

    फैंटसी प्लेयर ऑफ द सीजन: सुनील नरेन

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    टी-20 क्रिकेट
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 में PBKS ने जीते सिर्फ 5 मैच, जानिए कैसा रहा सफर पंजाब किंग्स
    IPL: प्लेऑफ मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन सुरेश रैना
    IPL के प्लेऑफ मैचों में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट IPL 2024
    IPL 2024 के प्लेऑफ मैचों से जुड़ी सभी अहम जानकारी IPL 2024

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024: KKR बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और KKR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: ईडन गार्डन स्टेडियम पर होगी KKR बनाम MI की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR ने MI को हराकर कटाया प्लेऑफ का टिकट, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2024

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  टी-20 विश्व कप 2024
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, प्रमुख खिलाड़ियों को आराम टी-20 विश्व कप 2024
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: भुवनेश्वर कुमार ने KKR के खिलाफ झटके हैं सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े IPL 2024
    टी-20 विश्व कप के हर संस्करण में कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  टी-20 विश्व कप

    IPL 2024

    विराट कोहली IPL में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    RR बनाम RCB: युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने युजवेंद्र चहल
    IPL 2024: RR ने RCB को हराते हुए क्वालीफायर-2 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 में RCB का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025