NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने 
    अगली खबर
    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने 
    केएल राहुल ने लगाया IPL करियर का 33वां अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    GT बनाम LSG: केएल राहुल का बड़ा कारनामा, सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय बने 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 22, 2023
    07:29 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 30वें मैच के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल ने अर्धशतकीय पारी (68) खेली। हालांकि, उनकी यह पारी टीम के काम नहीं आ सकी।

    इस बीच उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, उन्होंने अपने टी-20 करियर में 7,000 रन पूरे कर लिए हैं।

    वह सबसे कम पारियों में ये आंकड़ा छूने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही राहुल की पारी 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने पहला ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी के खिलाफ मेडेन ओवर खेला।

    राहुल ने 38 गेंदों में अपने IPL करियर का 33वां अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने काइल मेयर्स के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

    टिककर बल्लेबाजी कर रहे राहुल 61 गेंदों में 68 रन बनाकर आखिरी ओवर में आउट हुए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

    उपलब्धि 

    सबसे तेज 7,000 टी-20 रन वाले भारतीय 

    राहुल ने 197 पारियों में अपने टी-20 करियर में 7,000 रन पूरे किए और सबसे कम पारियों में ये कारनामा करने वाले भारतीय बने हैं।

    उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 212 पारियों में यह आंकड़ा छूआ था। इस मामले में तीसरे स्थान पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 246 पारियों में 7,000 रन पूरे किए थे।

    चौथे स्थान पर सुरेश रैना (251) और पांचवें स्थान पर रोहित शर्मा (258) हैं।

    रिकॉर्ड्स 

    राहुल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स 

    यह 35वां ऐसा मौका है, जब राहुल ने IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है।

    उन्होंने इस मामले में गौतम गंभीर (34) और क्रिस जेल (34) को पीछे छोड़ दिया है।

    राहुल से ज्यादा बार IPL में पारी की शुरुआत करते हुए 50 से अधिक के स्कोर सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड वार्नर (57) और पंजाब किंग्स के शिखर धवन (48) ने बनाए हैं।

    जानकारी

    बेमिसाल रहा है राहुल का IPL करियर 

    राहुल ने अपने IPL करियर में 116 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 47.17 की औसत और 134.55 की स्ट्राइक रेट से 4,151 रन बनाए हैं। इस बीच वह 4 शतक भी लगा चुके हैं।

    लेखा-जोखा 

    राहुल के अर्धशतक के बावजूद LSG को मिली हारी 

    इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में GT ने पहले खेलते हुए हार्दिक पांड्या के अर्धशतक (66) की बदौलत 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। हार्दिक के अलावा रिद्धिमान साहा ने 37 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।

    जवाब में LSG की टीम कप्तान राहुल की अर्धशतकीय पारी के बावजूद 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी।

    इस मैच में LSG को 7 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केएल राहुल
    टी-20 क्रिकेट
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    केएल राहुल

    केएल राहुल-अथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, वीडियो में सुनील शेट्टी ने कही ये बात अथिया शेट्टी
    केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तस्वीरें आई सामने अथिया शेट्टी
    न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारत के शीर्ष 5 बल्लेबाज विराट कोहली
    शुभमन गिल बनाम केएल राहुल: टेस्ट क्रिकेट में कैसे हैं दोनों के तुलनात्मक आंकड़े?  शुभमन गिल

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2023: दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर छाया 'शून्य' का साया  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स  का एक और खिलाड़ी चोटिल, सिसंडा मगाला हुए टीम से बाहर चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2023: रविचंद्रन अश्विन को अंपायर के खिलाफ बोलना पड़ा भारी, लगा 25 प्रतिशत का जुर्माना IPL 2023

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: केएल राहुल का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2023: IPL 2023: LSG के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  राजस्थान सरकार
    RR बनाम LSG: काइल मेयर्स ने IPL में लगाया तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: LSG ने RR को दिया 155 रन का लक्ष्य, मेयर्स ने खेली जुझारू पारी राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023

    IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के लाखों रुपये के बैट और किट बैग चोरी दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: DC बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कौन है नवीन उल हक, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किया डेब्यू?  इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम LSG: आवेश खान ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  आवेश खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025