LOADING...
KKR बनाम PBKS: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकता है चुनौतीपूर्ण मुकाबला
IPL 2026 के 12वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का पंजाब किंग्स से होगा मुकाबला

KKR बनाम PBKS: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकता है चुनौतीपूर्ण मुकाबला

Apr 05, 2026
04:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2028 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में होगा। KKR को अपने पहले दोनों मैचों में हार झेनली पड़ी है। वहीं, PBKS ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार 2 जीत के साथ की है। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है।

#1

फिन एलन बनाम अर्शदीप सिंह

फिन एलन ने SRH के खिलाफ पिछले मैच में 7 गेंदों में 28 रन बनाकर KKR को तेज शुरुआत दी थी। वह पावरप्ले में खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में PBKS उन्हें जल्दी आउट करना चाहेगी। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ एलन की कड़ी टक्कर हो सकती है। एलन ने अर्शदीप के खिलाफ टी-20 में 50 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 208.33 की है। अर्शदीप ने उन्हें 4 पारियों में 1 बार आउट भी किया है।

#2

युजवेंद्र चहल बनाम अजिंक्य रहाणे

KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर टीम की अगुवाई करने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, अनुभवी PBKS लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अतीत में रहाणे को काफी परेशान किया है। चहल ने IPL की 10 पारियों में रहाणे को 4 बार आउट किया है। इस मुकाबले में रहाणे उनके खिलाफ 45 गेंदों में केवल 46 रन बनाने में सफल रहे हैं और उनकी औसत 11.50 की रही है। इस मुकाबले में भी दोनों के बीच रोचक मुकाबला दिख सकता है।

Advertisement

#3

श्रेयस अय्यर बनाम सुनील नरेन

अपने पिछले मैच में निर्णायक अर्धशतक बनाने वाले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का आत्मविश्वास चरम पर होगा। यह धुआंधार बल्लेबाज मध्य ओवरों में मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन पर हावी होने की कोशिश करेगा, जो फिलहाल लय में नहीं हैं। नारायण ने 9 IPL पारियों में अय्यर को सिर्फ एक बार आउट किया है और 38 गेंदों में 46 रन दिए हैं। हालांकि, 2025 की शुरुआत से स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अय्यर की स्ट्राइक रेट 155.55 की है।

Advertisement