LOADING...
KKR बनाम LSG: मुकुल चौधरी ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
मुकुल चौधरी ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक (तस्वीर: एक्स@IPL)

KKR बनाम LSG: मुकुल चौधरी ने जड़ा पहला IPL अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 09, 2026
11:49 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 15वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी (54*) खेली। यह उनके IPL करियर का पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 26 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत ही LSG की टीम 3 विकेट से मैच जीतने में सफल रही। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

बल्लेबाजी

कैसी रही मुकुल की पारी और साझेदारी?

LSG को 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 104 रन के कुल स्कोर पर 5वां झटका लगा था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए मुकुल ने आयुष बड़ोनी (54) के साथ 21 रन और आवेश खान (1*) के साथ 24 गेंदों में 54 रन की साझेदारी निभाते हुए टीम को जीत दिला दी। उन्होंने अपनी पारी में 27 गेंदों का सामना किया और 2 चौकों के साथ 7 बेहतरीन छक्के जड़ते हुए 54 रन बनाकर नाबाद रहे।

उपलब्धि

मुकुल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

अपनी इस शानदार पारी के दौरान मुकुल ने दो बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम दर्ज की है। क्रिकबज के अनुसार, मुकुल द्वारा लगाए गए 7 छक्के LSG के किसी भी बल्लेबाज द्वारा नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए लगाए गए सर्वाधिक हैं। इसी तरह मुकुल और आवेश के बीच जोड़ी गई 54* रनों की साझेदारी लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए 8वें विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें आखिरी ओवर में मुकुल द्वारा लगाए गए छक्कों का वीडियो

Advertisement

करियर

कैसा रहा है मुकुल का IPL करियर?

मुकुल ने इस संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया है। उन्होंने अभी केवल 3 मैच खेले हैं, जिसमें 70 की औसत और 162.79 की स्ट्राइक रेट के साथ 70 रन बनाने में सफल रहे हैं। वह SRH के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में 2 रन बनाकर नाबाद रहे थे। बता दें कि मुकुल को IPL 2026 की नीलामी में LSG ने 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था।

आंकड़े

टी-20 क्रिकेट में कमाल के हैं मुकुल के आंकड़े

मुकुल की घरेलू क्रिकेट में निरंतर शानदार प्रदर्शन और तेजी से रन बनाने की क्षमता ने फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा था। 21 वर्षीय राजस्थान के इस खिलाड़ी ने अब तक टी-20 में सिर्फ 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42 की औसत और 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 280 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 अर्धशतक है। नीलामी वाले दिन उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ 28 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे।

Advertisement