LOADING...
कगिसो रबाडा एक IPL सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
कगिसो रबाडा ने हासिल की ये उपलब्धि (तस्वीर: एक्स/@IPL)

कगिसो रबाडा एक IPL सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने

May 26, 2026
08:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह एक IPL सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के वेंकटेश अय्यर (19) को आउट करने के साथ ही उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपने पहले और RCB की पारी के दूसरे ही ओवर में वेंकटेश को पवेलियन की राह दिखाई।

रिकॉर्ड 

एक सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने रबाडा 

क्रिकबज के मुताबिक, IPL 2026 में रबाडा ने शुरुआती 6 ओवर के दौरान गेंदबाजी करते हुए 18 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने नई गेंद से उम्दा गेंदबाजी की है और कप्तान गिल के भरोसे पर खरे उतरे हैं। रबाडा ने मोहम्मद शमी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि शमी ने 2023 सीजन में पावरप्ले में 17 विकेट लिए थे। इसी तरह मिचेल जॉनसन ने 2013 में और ट्रेंट बोल्ट ने 2020 में 16-16 विकेट चटकाए (पावरप्ले में) थे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

आंकड़े 

तीसरी बार एक सीजन में 25+ विकेट लिए 

रबाडा इस सीजन में अब तक 25 विकेट ले चुके हैं। यह लीग में उनका तीसरा ऐसा सीजन है, जिसमें उन्होंने कम से कम 25 विकेट लिए हैं। उन्होंने IPL 2019 में 14.72 की औसत और 7.82 की इकॉनमी रेट के साथ 25 ही विकेट लिए थे। इसके अलावा IPL 2020 में इस दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 18.26 की औसत और 8.34 की इकॉनमी रेट के साथ 30 सफलताएं हासिल की थी।

Advertisement