LOADING...
IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा
2022 के IPL सीजन में होल्डर लखनऊ के लिए खेले थे (तस्वीर: ट्विटर/IPL)

IPL 2023 नीलामी: जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
03:42 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में जेसन होल्डर को राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज दो करोड़ था। पिछले सीजन में होल्डर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेले थे। टीम ने उन्हें इसके बाद रिलीज कर दिया था। 2022 में होल्डर ने 12 मैच खेले और 9.67 की औसत से 58 रन बनाए थे। होल्डन ने 12 मैच में 14 विकेट भी झटके थे। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 3/31 रही थी।

जेसन होल्डर

होल्डर का IPL करियर

होल्डर ने पहली बार 2013 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक IPL में 38 मैच खेले हैं, जिसमें 13.00 की औसत और 123.50 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक भी शतक और अर्धशतक नहीं लगाया है। वहीं, होल्डर ने 38 मैच में 24.02 के औसत से 49 विकेट भी झटके हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 4/52 रही है। होल्डर ने IPL में एक बार 4 विकेट लिए हैं।