LOADING...
युजवेंद्र चहल IPL में शुभमन गिल को संयुक्त सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बने
युजवेंद्र चहल ने मैच में शानदार गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

युजवेंद्र चहल IPL में शुभमन गिल को संयुक्त सर्वाधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बने

Mar 31, 2026
09:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने आउट किया। IPL के इतिहास में ये चौथा मौका था जब चहल ने गिल को आउट किया है। चहल संयुक्त रूप से IPL में सबसे ज्यादा बार शुभमन को आउट करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए और उनकी इकॉनमी 7 की रही।

आंकड़े

चहल बनाम शुभमन ऐसे रहे हैं दोनों के आंकड़े 

IPL में दोनों खिलाड़ी 9 पारियों में आमने-सामने आए हैं। इस दौरान चहल ने शुभमन को 4 बार आउट किया है। इस बीच GT के कप्तान ने 57 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 69 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 121.05 और औसत 17.25 की रही। चहल के अलावा IPL में शुभमन को एनरिक नोर्खिया (9 पारी), हार्दिक पांड्या (10 पारी), आवेश खान (11 पारी), दीपक चाहर (13 पारी) और भुवनेश्वर कुमार (13 पारी) 4-4 बार आउट कर चुके हैं।

करियर 

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं चहल 

चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2013 में अपना पहला मुकाबला खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 175 मुकाबले खेले हैं और इसकी 173 पारियों में 22.69 की औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट से 223 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 8 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/40 का रहा है। चहल एकमात्र गेंदबाज हैं जिन्होंने IPL में 200 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

Advertisement