LOADING...
IPL 2026: क्या KKR-PBKS मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल?
KKR-PBKS मैच में पड़ सकता है बारिश का खलल

IPL 2026: क्या KKR-PBKS मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल?

लेखन Manoj Panchal
Apr 06, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। टीम को अब तक मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ अपने दोनों ही मैचों में हार मिली है। ऐसे में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होने वाला मुकाबला अहम है। यह मैच 5 अप्रैल को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, लेकिन बारिश के कारण इस मुकाबले पर खतरा मंडरा रहा है।

मौसम 

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मैच के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है। क्षेत्र में 'काल बैशाखी' तूफान की संभावना है, जिसमें तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। IMD के अनुसार, मंगलवार और बुधवार को बारिश की तीव्रता और क्षेत्र सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है, जिससे मैच प्रभावित हो सकता है। एक्यूवेदर के अनुसार, शाम 6 बजे के आसपास बारिश की 51 प्रतिशत संभावना है। इससे टॉस में देरी या मैच छोटा होने की आशंका है।

पिछले मैच 

पिछले साल भी रद्द हुआ था दोनों टीमों का मैच

KKR के लिए बारिश पहले भी समस्या बन चुकी है। पिछले सीजन में 26 अप्रैल को PBKS के खिलाफ ही उनका घरेलू मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला था। इसके अलावा बेंगलुरु में भी एक मैच बारिश से प्रभावित हुआ था, जिससे KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा नुकसान हुआ था। बता दें, इस सीजन में PBKS ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं।

Advertisement