LOADING...
IPL 2026: विराट कोहली और हरप्रीत बरार के बीच देखने को मिली मजाकिया नोंक-झोक, देखें वीडियो
हरप्रीत बरार ने मैच में 2 विकेट लिए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: विराट कोहली और हरप्रीत बरार के बीच देखने को मिली मजाकिया नोंक-झोक, देखें वीडियो

May 17, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 61वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/4 का स्कोर बनाया। विराट कोहली ने 37 गेंदों का सामना कर 58 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 156.76 की रही। इस पारी के दौरान उनकी और पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिन गेंदबाज हरप्रीत बरार के बीच कई नोंक-झोक देखने को मिली। ऐसे में आइए वायरल वीडियो पर एक नजर डाल लेते हैं।

मामला

क्या था पूरा मामला?

कोहली अपनी पारी के दौरान प्वाइंट पर शॉट मारकर रन लेना चाहते थे। गेंद वहीं खड़े बरार के पास गई। कोहली जानबूझकर उनको उकसा रहे थे कि वो थ्रो करें, जबकि वह अपनी क्रीज में भी नहीं थे। हालांकि, बरार ने कोई थ्रो नहीं किया। इसके बाद कोहली बरार को लेकर प्रभसिमरन सिंह से बोलते हुए भी नजर आए। बरार ने मैच में 35 रन देकर 2 विकेट लिए। पहला विकेट लेने बाद वह चीखते चिल्लाते हुए भी नजर आए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

Advertisement