LOADING...
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर
वैभव सूर्यवंशी कमाल के फॉर्म में हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर

May 25, 2026
07:57 pm

क्या है खबर?

वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाबाद 175 रन के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य तय किया है। वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ने यह रिकॉर्ड 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था। एक दशक से अधिक समय बाद भी यह टी-20 क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना हुआ है। हालांकि, अब वैभव ने इसे तोड़ने की बात कर रहे हैं। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

बयान

वैभव ने कही ये बात

वैभव ने केविन पीटरसन के यूट्यूब शो 'द स्विच' पर अपनी यह महत्वाकांक्षा जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं टी-20 में 200 रन बनाना चाहता हूं।" जब पीटरसन ने उन्हें गेल के रिकॉर्ड की याद दिलाई तो उन्होंने दोबारा अपना लक्ष्य दोहराते हुए कहा, "हां, मैं उनका रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं और 200 रन बनाना चाहता हूं। अगर मैं किसी मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करूं तो निश्चित रूप से उस रिकॉर्ड को तोड़ दूंगा।"

रन

अभी किसी भी प्रारूप में दोहरा शतक नहीं लगा पाए हैं वैभव

वैभव 2 बार 200 रन के करीब पहुंचे हैं। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 190 रन बनाए थे, जबकि अंडर-19 विश्व कप फाइनल में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। टी-20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 144 रन है, लेकिन उन्होंने इस अनोखी उपलब्धि को हासिल करने की क्षमता दिखाई है। पिछले साल अंडर-19 एशिया कप में यूएई के खिलाफ उन्होंने 32 गेंदों में शतक लगया था। ये भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज टी-20 शतक है।

Advertisement

बयान

पहले भी 200 रन बनाने की कह चुके हैं बात 

वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी शैली की तुलना भारत के सबसे विस्फोटक युवा बल्लेबाजों से की जा रही है। इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद उन्होंने कहा था, "मैं अगले मैच में 200 रन बनाने की कोशिश करूंगा। मैं पूरे 50 ओवर खेलने का प्रयास करूंगा। जितने ज्यादा रन बनाऊंगा, टीम को उतना फायदा होगा।" उनका यह निडर रवैया सचिन तेंदुलकर की याद दिलाता है, जिन्होंने 2010 में वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया था।

Advertisement

शानदार

शानदार चल रहा है वैभव का IPL करियर 

वैभव ने पिछले साल ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 21 मुकाबलों में 39.76 की औसत और 223.86 की स्ट्राइक रेट से 835 रन अपने नाम कर चुके हैं। इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन का रहा है। वह IPL के इतिहास में सबसे तेज शतक (35 गेंद) लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।

Advertisement