LOADING...
IPL 2026: रोचक हुई प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़, जानिए संभावित टीमों के समीकरण
CSK की LSG के खिलाफ हार से रोचक हुई प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: रोचक हुई प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़, जानिए संभावित टीमों के समीकरण

May 16, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ की दौड़ अब और रोचक हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) शीर्ष चार में अपनी जगह पक्की करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद (SRH), पंजाब किंग्स (PBKS), राजस्थान रॉयल्स (RR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स भी प्लेऑफ की दौड़ में हैं, लेकिन वे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर है। आइए प्लेऑफ का पूरा समीकरण जानते हैं।

प्रमुख

RCB और GT शीर्ष 2 में बना सकती है जगह

RCB को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है। 16 अंकों के साथ वह मजबूत स्थिति में है। हालांकि, अगर वह PBKS और SRH के खिलाफ बचे दोनों मैच हार जाती है, तो अन्य टीमों के प्रदर्शन से उनकी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना कम हो जाएगी। इसी तरह GT शनिवार को KKR के खिलाफ जीत हासिल कर प्लेऑफ में पहुंच सकती है। हालांकि, उसकी शेष दोनों मैच हारने पर स्थिति बिगड़ जाएगी।

दावेदार

SRH भी प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार

SRH टीम CSK और RCB के खिलाफ बचे हुए मैचों में से 2 जीतकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर सकती है। हालांकि, वह CSK को हराए और RCB से हार जाए, तो उनका क्वालिफिकेशन इस बात पर निर्भर करेगा कि PBKS और RR एक से ज्यादा मैच न जीतें। इसी तरह SRH की टीम CSK से हारे और RCB से जीते, तो कई टीमें 16 अंकों पर बराबरी पर आ सकती हैं, जिससे क्वालिफिकेशन की स्थिति और मुश्किल हो जाएगी।

Advertisement

मौका

PBKS के पास भी है अभी क्वालीफाई करने का मौका

PBKS की टीम 12 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। लगातार 5 हार ने श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका दिया है। RCB और LSG के खिलाफ बचे दोनों मैच जीतकर वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है। हालांकि, अगर वह दोनों मैच हार जाती है, लेकिन KKR टीम DC का हराकर GT और MI से हार जाए तो वह 13 अंकों के साथ क्वालीफाई कर सकती है।

Advertisement

स्थिति

RR की क्या है स्थिति?

RR अपने बचे हुए 3 मैच जीतकर शीर्ष 4 में जगह पक्की कर सकती है। यहां तक ​​कि वह 16 अंकों के साथ भी क्वालीफाई कर सकती है, बशर्ते PBKS एक मैच हारे और टाई होने की स्थिति में नेट रन रेट के आधार पर आगे रहें। रन रेट को ध्यान में रखे बिना, अगर कई मैचों के नतीजे उनके पक्ष में जाते हैं तो 14 अंक क्वालीफाई करने के लिए पर्याप्त होंगे। RR फिलहाल 5वें स्थान पर हैं।

संभावना

CSK की प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी है संभावना?

LSG के हाथों CSK की हार ने उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को मुश्किल में डाल दिया है। अगर बाकी मैचों के नतीजे उनके पक्ष में जाते हैं तो वह 16 अंकों के साथ क्वालीफाई कर सकती है। हालांकि, अगर PBKS और RR अपने सभी बचे हुए मैच हार जाती है, जबकि KKR, DC को हराकर एक हार जाए, तो 14 अंक भी काफी हो सकते हैं। अंत में KKR को अपने बचे हुए तीनों मैच जीतने होंगे।

Advertisement