IPL 2026: साई सुदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से हुए हिट विकेट आउट, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/5 का स्कोर बनाया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस (GT) को शुरुआती झटके लगे। टीम के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन तो हिट विकेट आउट हो गए। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से पवेलियन लौटे, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सुदर्शन ने 9 गेंदों का सामना किया और 14 रन बनाकर आउट हुए।
रिकॉर्ड
सुदर्शन के नाम आया ये अनोखा रिकॉर्ड
जैकब डफी की गेंद पर सुदर्शन ने पॉइंट की ओर चौके के लिए गेंद खेला और बल्ला उड़ते हुए जाकर विकेट पर लगा। सुदर्शन IPL में पहले खिलाड़ी बने, जो 2 बार हिट विकेट आउट हुए। इससे पहले वह 2022 में मुंबई इंडियंस (MI)के खिलाफ 14 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए थे। सुदर्शन IPL नॉकआउट/प्लेऑफ मुकाबलों में हिट विकेट आउट होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। 2025 में GT के लिए खेलते हुए कुसल मेंडिस इस तरह आउट हुए थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
HOW UNFORTUNATE! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
Probably the only way to end Sai Sudharsan's streak of five 50-plus scores 🫣
Updates ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/DbpVS0JUKw