LOADING...
IPL 2026: RR बनाम MI मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी गुवाहाटी की पिच
MI पिछले मैच में मिली हार को भूलाना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: RR बनाम MI मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी गुवाहाटी की पिच

Apr 06, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा। MI ने अब तक इस संस्करण में 2 मुकाबले खेले हैं। एक मैच में उसे जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, RR ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में मैच में उनका पलड़ा थोड़ा भारी रहने वाला है। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला 

MI और RR के बीच IPL के इतिहास में कुल 31 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान MI की टीम को 16 मैच में जीत मिली है। RR ने 14 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, एक मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच खेला गया था। उस मैच को MI ने 100 रन से अपने नाम किया था। IPL 2024 के दोनों मुकाबले RR ने जीते थे।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है MI की प्लेइंग इलेवन 

हार्दिक पांड्या MI के लिए पिछला मुकाबला नहीं खेल पाए थे। RR के खिलाफ कप्तान के रूप में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। जसप्रीत बुमराह को छोड़ दें तो पिछले मुकाबले में MI के अन्य गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

टीम

इस संयोजन के साथ उतर सकती है RR 

RR ने अपने पहले दोनों मुकाबले जीते हैं। ऐसे में वह MI के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा कोई बदलाव करने को नहीं देखेगी। टीम के कप्तान रियान पराग पिछले मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। ऐसे में वह अपना खोया हुआ लय प्राप्त करना चाहेंगे। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

MI: मयंक मार्कंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट और अश्वनी कुमार। RR: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा और रवि सिंह।

पिच

कैसा होगी पिच? 

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है और यह बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। अमूमन यहां पर बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। गेंदबाजों को इस पिच पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है। जिसके कारण उन्हें विकेट निकालने के एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। हालांकि, स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रन का है, जबकि दूसरी पारी 180 रन है।

जानकारी

बारिश की 65 प्रतिशत संभावना

एक्यूवेदर के अनुसार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी का मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की 65 प्रतिशत संभावना है। बारिश नहीं हुई तो अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

IPL 2026 में रोहित ने 2 पारियों में 176.56 की स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार के बल्ले से 2 पारियों में 152.27 की स्ट्राइक रेट से 67 रन निकले हैं। RR के लिए जुरेल ने 46.50 की औसत से 93 रन बनाए हैं। यशस्वी के बल्ले से 93 की औसत से 93 रन निकले हैं। गेंदबाजी में बिश्नोई ने 11.40 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं। इस संस्करण शार्दुल के खाते में 3 विकेट आए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

RR और MI के बीच यह मुकाबला 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement