IPL 2026: ऋषभ पंत ने SRH के खिलाफ अद्भुत कैच से लूटी महफिल, वायरल हुआ वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हुआ। इसमें SRH की पारी के दौरान LSG के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने लियाम लिविंगस्टोन (14) का विकेट के पीछे अद्भुत कैच लपकते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया। इस कैच की जहां जमकर प्रशंसा हो रही है, वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।
कैच
पंत ने किस तरह पकड़ा यह शानदार कैच?
SRH टीम एक समय 11 रन के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर संकट से जूझ रही थी। उस दौरान लिविंगस्टोन क्रीज पर टिककर बड़ी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे थे। उसी समय पारी का 8वां ओवर लेकर आए दिग्वेश राठी की पहली गेंद पर लिविंगस्टोन ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्ले से टकराने के बाद हेलमेट से टकरा गई। ऐसे में पंत ने डाइव लगाकर कैच लेते हुए उनकी पारी का अंत कर दिया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पंत के कैच का वीडियो
1 2 3 4... Rishabh Panti hardcore! 🤩😎
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
Rishabh Pant's quick reflexes sends Liam Livingstone back to the dugout. Digvesh Rathi has his first wicket of the season. 👏#TATAIPL 2026 | #SRHvLSG| LIVE NOW 👉https://t.co/X6t7Rxs79d pic.twitter.com/hpMzuc8RJV