LOADING...
IPL 2026, क्वालीफायर-1: GT ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचना चाहेगी RCB (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, क्वालीफायर-1: GT ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

May 26, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर-1 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की टीमें आमने-सामने हैं। धर्मशाला स्टेडियम में GT ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गत विजेता RCB इस मुकाबले को जीतकर लगातार दूसरे साल फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी। पिछले सीजन में GT एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ सकी थी। ऐसे में इस टीम के पास भी फाइनल में पहुंचने का शानदार मौका है।

टीम 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, और रसिख सलाम डार। गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।

कोहली 

कोहली के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

क्रिकइंफो के मुताबिक, कोहली ने प्लेऑफ मैचों में 17 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें 26.4 की साधारण औसत और 121.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 396 रन बनाए। इस बीच वह कोई शतक नहीं लगा सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 70 रन रहा। कोहली ने GT के खिलाफ अब तक 8 मैच में 76.66 की औसत और 152.31 की स्ट्राइक रेट से 460 रन अपने नाम किए हैं। इसमें एक शतक के अलावा 4 अर्धशतक शामिल हैं।

Advertisement

हेड-टू-हेड 

दोनों टीमों के बीच बराबरी का रहा है मुकाबला

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान RCB को 4 मैच में जीत मिली है। GT ने भी 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए हैं। पहले मैच को GT ने 4 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में RCB को 5 विकेट से जीत मिली थी। IPL 2025 का एकमात्र मैच GT ने 8 विकेट से जीता था।

Advertisement

लीग स्टेज 

लीग स्टेज में ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन 

लीग स्टेज के बाद RCB की टीम अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही थी। RCB ने इस सीजन में 9 मैच जीते थे और 5 में शिकस्त का सामना किया था। रजत पाटीदार ने 13 मैचों में कप्तानी की थी और एक मुकाबले में जितेश शर्मा ने अगुआई की थी। वहीं, GT ने शुभमन गिल की कप्तानी में 9 ही मुकाबले जीते और 5 में हार झेली थी। GT तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी।

Advertisement