LOADING...
IPL 2026: PBKS बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच
पंजाब किंग्स अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: PBKS बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच

Apr 10, 2026
02:58 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। PBKS ने 3 मुकाबले खेले हैं। 2 मैच में उसे जीत मिली है और 1 मैच बारिश के कारण रद्द रहा है। SRH ने भी अब तक 3 मुकाबले खेले हैं। उसे 2 मैच में हार और 1 मैच में जीत मिली है। 11 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले होंगे। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

PBKS के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी 

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH ने 17 मैच जीते हैं। PBKS की टीम सिर्फ 7 मैच जीतने में सफल हो पाई है। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 1 मैच हुआ था, जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। IPL 2024 के दोनों मुकाबले SRH ने जीते थे। PBKS ने SRH को आखिरी बार IPL 2023 में हराया था।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी हो सकती है PBKS की प्लेइंग इलेवन 

PBKS ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में SRH के खिलाफ मुकाबले में वह अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव करने को नहीं देखेंगे। कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छे फॉर्म में हैं। ऐसे में उनसे एक धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। स्पिन गेंदबाजी की कमान युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Advertisement

टीम

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है SRH 

SRH की टीम को PBKS के खिलाफ अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना खोया हुआ फॉर्म प्राप्त करना चाहेंगे। वहीं, कप्तान ईशान किशन भी एक मैच को छोड़कर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। अनुभवी जयदेव उनादकट गेंदबाजी में बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

SRH: ईशान मलिंगा, सलील अरोड़ा, डेविड पेन, शिवम मावी और जीशान अंसारी। PBKS: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।

पिच

कैसा है पिच का मिजाज?

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की होने की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है। ऐसे में इस मैदान पर एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, 11 अप्रैल को मुल्लांपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना एकदम नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

प्रभसिमरन ने पिछले 10 मुकाबलों में 148.16 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए हैं। श्रेयस के बल्ले से पिछले 10 मैच में 167.74 की स्ट्राइक रेट से 312 रन निकले हैं। क्लासेन ने पिछले 10 मैचों में 52.75 की औसत से 422 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में यानसन ने पिछले 6 मैच में 9.13 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। उनादकट ने पिछले 9 मैचों में 8.18 की इकॉनमी से 15 विकेट अपने नाम किए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

PBKS और SRH के बीच यह मुकाबला 11 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement