LOADING...
IPL 2026, PBKS बनाम RR: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर
अय्यर के प्रदर्शन पर होगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, PBKS बनाम RR: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी जोरदार टक्कर

Apr 27, 2026
06:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से 28 अप्रैल को होगा। PBKS ने इस सीजन में अब तक अपने 6 मैच जीते हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS अब तक अजेय बनी हुई है। ऐसे में RR की टीम के सामने PBKS के विजय रथ को रोकने की चुनौती होगी। अगले मैच में खिलाड़ियों की बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

#1 

वैभव सूर्यवंशी बनाम अर्शदीप सिंह 

RR के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। इस बीच उनका सामना अर्शदीप सिंह से होनी की उम्मीद है। क्रिकइंफो के अनुसार, सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 8 पारियों में 44.62 की औसत और 234.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 357 रन बनाए हैं। अर्शदीप इस सीजन में अब तक 7 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं। वह नई गेंद से कमाल करना चाहेंगे।

#2 

प्रभसिमरन सिंह बनाम जोफ्रा आर्चर 

PBKS के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी जोरदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने पिछले मैच में उन्होंने 26 गेंदों में 76 रन की पारी खेली थी। अगले मैच में प्रभसिमरन को पावरप्ले में जोफ्रा आर्चर से सामना करना पड़ेगा। आर्चर के खिलाफ प्रभसिमरन ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए हैं। इस बीच वह आउट नहीं हुए हैं।

Advertisement

#3 

श्रेयस अय्यर बनाम रवि बिश्नोई

PBKS के कप्तान अय्यर ने IPL में रवि बिश्नोई का 4 पारियों में आमना-सामना किया है। इस दौरान इस दिग्गज बल्लेबाज ने 22 गेंदों में 27 रन बनाए हैं। बिश्नोई उनका विकेट नहीं ले सके हैं। IPL 2026 में अय्यर ने 6 पारियों में 69.75 की औसत और 186.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 279 रन बनाए हैं। बिश्नोई ने इस सीजन में अब तक 9.54 की इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट लिए हैं।

Advertisement