IPL 2026, PBKS बनाम GT मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। ये मुकाबला बेहद कमाल का रहा। कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता तो वहीं, कई खिलाड़ी अपने खराब प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। सोशल मीडिया पर मुकाबले को लेकर कई मीम्स वायरल हुए। ऐसे में आइए उनमें से मजेदार मीम्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
जानकारी
अर्शदीप सिंह हुए ट्रोल
अर्शदीप सिंह ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 42 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उन्होंने 1 नो बॉल और 8 वाइड गेंदें फेंकी। उनकी इकॉनमी रेट 10.50 की रही। इस कारण सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
ट्विटर पोस्ट
अर्शदीप हुए ट्रोल
Arshdeep Singh against Gujarat Titans #PBKSvsGT pic.twitter.com/SNMeXYJ6d6
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) March 31, 2026
जानकारी
श्रेयस अय्यर का भी उड़ा मजाक
श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 2 छक्के निकले। हालांकि, वह पूरी तरह से सेट होने के बाद पवेलियन लौट गए। जब टीम को उनकी जरूरत थी, तब वह पवेलियन में थे। ऐसे में उनका भी मजाक उड़ा।
ट्विटर पोस्ट
श्रेयस अय्यर का उड़ा मजाक
Efforts Made By Sarpanch Sahab: pic.twitter.com/bRRRj2wFoz
— Dinda Academy (@academy_dinda) March 31, 2026
जानकारी
कूपर कॉनॉली का रहा शानदार डेब्यू
युवा बल्लेबाज कूपर कॉनॉली ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (72*) खेली। यह उनका IPL डेब्यू था और उन्होंने पहले ही मुकाबले में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हुई।
ट्विटर पोस्ट
कॉनॉली ने डेब्यू मैच पर अर्धशतक जड़ा
Preity Zinta welcoming Cooper Connolly after the match#PBKSvsGTpic.twitter.com/JYLgWrSTVj
— Shiv (@mr_Tubun) March 31, 2026