IPL 2026: मोहम्मद सिराज ने पूरे किए 200 टी-20 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने खास उपलब्धि हासिल की है। ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सिराज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (14) के रूप में अपना पहला विकेट लेते ही टी-20 क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 21वें भारतीय गेंदबाज बने हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
सर्वाधिक
सिराज ने IPL में चटकाए हैं 183 विकेट
सिराज के 200 टी-20 विकेटों में से 183 उन्होंने IPL में चटकाए हैं। उन्होंने इस लीग में तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए 87 मैचों में 83 विकेट चटकाए थे। इसी तरह उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए 6 मैचों में 10 और GT के लिए 28 मैचों में 30 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी तरह उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए 17 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।
करियर
कैसा रहा है सिराज का टी-20 और IPL करियर?
सिराज ने अपने टी-20 करियर में 174 मैच खेले हैं, जिसकी 173 पारियों में 25.80 की औसत और 8.24 की इकॉनमी से 200 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/17 का रहा है। इसी तरह उन्होंने IPL के 121 मैचों में 30 से अधिक की औसत और 8.67 की इकॉनमी से 123 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी लिए हैं।