IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर पलटा मैच, देखें वायरल वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 62वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक ओवर में 3 विकेट लेकर पूरा मैच ही पलट दिया। एक समय लग रहा था कि राजस्थान रॉयल्स (RR) 200 से ज्यादा आराम से बना लेगी, लेकिन उसी ओवर के कारण RR 200 रन भी नहीं बना पाई। स्टार्क ने मैच में कुल 4 विकेट लिए। आइए उस ओवर के वायरल वीडियो पर नजर डालते हैं।
ओवर
ऐसे स्टार्क के ओवर ने पलटा मैच
स्टार्क 15वां ओवर करने आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे रियान पराग को 51 रन बनाने के बाद अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर उन्होंने डोनोवन फरेरा को आउट कर दिया। वह तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। चौथी गेंद पर रवि सिंह ने चौका जड़ा, लेकिन 5वीं गेंद पर वह भी LBW आउट होकर स्टार्क का शिकार बन गए। इस खिलाड़ी ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट लिए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें उस ओवर का वीडियो
From raining boundaries to a Starc Storm 🌪️🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 17, 2026
🎥 Mitchell Starc fires back with 3⃣ wickets in an over 👏
Updates ▶️ https://t.co/JwHkQQ1ayi #TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvRR pic.twitter.com/UNFmDkZe6Q