LOADING...
IPL 2026: MI बनाम LSG मुकाबले में इन प्रमुख खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी LSG की टीम

IPL 2026: MI बनाम LSG मुकाबले में इन प्रमुख खिलाड़ियों के बीच हो सकती है टक्कर

May 03, 2026
05:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 47वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। MI की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर है, जबकि LSG सबसे निचले पायदान पर हैं। ऐसे में इसके एक रोचक मुकाबला होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच में किन प्रमुख खिलाड़ियों के बीच टक्कर हो सकती है।

#1

ऋषभ पंत बनाम जसप्रीत बुमराह

इस मैच में सबसे अहम मुकाबला LSG के कप्तान ऋषभ पंत और MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच होने वाला है। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, MI के प्रमुख तेज गेंदबाज बुमराह ने 14 टी-20 पारियों में पंत को 7 बार आउट करने में सफलता हासिल की है। वहीं, LSG के बल्लेबाज की बुमराह के खिलाफ औसत 7.85 और स्ट्राइक रेट 119.56 की रही है। उनके खाते में 4 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं।

#2

हार्दिक पांड्या बनाम मोहम्मद शमी

हार्दिक पांड्या का मौजूदा IPL संस्करण में कप्तान और खिलाड़ी दोनों ही रूप में खराब प्रदर्शन जारी है। वह 8 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 146 रन बना पाए हैं। इस मुकाबले में उनका सामना आक्रामक फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी से होगा। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, शमी ने 7 टी-20 पारियों में पांड्या को 3 बार आउट किया है। हालांकि, इस मुकाबले में हार्दिक की स्ट्राइक रेट 180 से अधिक की रही है।

Advertisement

#3

मिशेल मार्श बनाम ट्रेंट बोल्ट

LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श को शुरुआत में ही ट्रेंट बोल्ट की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। पावरप्ले में सबसे सफल गेंदबाजों में से एक बोल्ट, वानखेड़े स्टेडियम की बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर शुरुआती सफलता हासिल करने का लक्ष्य रखेंगे। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 9 टी-20 पारियों में मार्श को सिर्फ एक बार आउट किया है। हालांकि, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्श की स्ट्राइक रेट 142 की रही है।

Advertisement