IPL 2026: जानिए क्यों PBKS के खिलाफ खेलने नहीं उतरे रजत पाटीदार
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 61वें मैच के लिए पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने हैं। धर्मशाला स्टेडियम में PBKS ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। RCB की ओर से जितेश शर्मा टॉस के दौरान कप्तानी करते हुए नजर आए। दरअसल, RCB के नियमित कप्तान रजत पाटीदार इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश टीम की अगुआई कर रहे हैं।
कारण
PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं पाटीदार?
पाटीदार चोट के कारण PBKS के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टॉस के दौरान जितेश ने रजत की फिटनेस को लेकर कहा, "रजत अच्छी रिकवरी कर रहे हैं और उम्मीद है कि हैदराबाद में टीम में वापसी करेंगे।" खबरों के मुताबिक, वह धर्मशाला में टीम के साथ भी मौजूद नहीं हैं। बता दें कि पाटीदार 13 मई को KKR के खिलाफ पिछले मैच में खेले थे। इसके बाद RCB को 22 मई को SRH से खेलना है।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, और सुयश शर्मा। पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, और युजवेंद्र चहल।