LOADING...
IPL 2026: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
KKR को शानदार जीत मिली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: KKR ने SRH को हराकर दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

May 03, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 45वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ टीम ने इस संस्करण अपनी तीसरी जीत हासिल की। उसे 5 मैचों में हार मिली है। SRH इस संस्करण अपना चौथा मैच हारी। उसे 6 मुकाबलों में जीत मिली है। IPL 2026 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए। एक मैच SRH ने जीता और एक मैच में KKR को जीत मिली।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

SRH ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड (61) और ईशान किशन (42) को छोड़ दें तो SRH के लिए और कोई बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। SRH 19 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में KKR ने अजिंक्य रहाणे (43 रन), फिन एलन (29 रन) और अंगकृष रघुवंशी (59) की पारियों के दम पर 18.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी

नरेन 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने 

KKR के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन ने अपने 200 IPL विकेट पूरे किए। वह क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बने। नरेन के अलावा भुवनेश्वर कुमार (215) और युजवेंद्र चहल (228) ने इस लीग में 200 या उससे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। नरेन ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी रेट 7.30 की रही।

Advertisement

डबल

नरेन ऐसा करने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने 

बल्लेबाजी में भी नरेन ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 165.30 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 1,820 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। नरेन IPL इतिहास के पहले ऐसे ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने 1,000 रन और 200 विकेट का डबल पूरा किया। उन्हें 2012, 2018 और 2024 में 3 बार 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' चुना गया। IPL इतिहास में कोई अन्य खिलाड़ी 2 से ज्यादा बार यह सम्मान हासिल नहीं कर पाया है।

Advertisement

इकॉनमी 

IPL में सबसे शानदार इकॉनमी रेट 

नरेन की IPL में इकॉनमी रेट 6.79 की है और वह लीग के इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं, जिन्होंने 100 से ज्यादा विकेट लेने के साथ अपनी इकॉनमी रेट 7 से नीचे रखी है। वह दूसरे सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने अब तक 8 बार एक पारी में 4 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। चहल ने 9 बार ये कारनामा किया है। नरेन एक बार हैट्रिक भी ले चुके हैं।

अर्धशतक

हेड ने जड़ा KKR के खिलाफ तिसरा अर्धशतक 

हेड ने 28 गेंदों का सामना किया और 61 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 217.86 की रही। ये उनके करियर का 10वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 22 गेंदों में पूरा किया। KKR के खिलाफ इस खिलाड़ी ने तीसरा पचासा लगाया। इस संस्करण हेड के बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है। अब तक उन्होंने 48 मैच खेले हैं और 34.16 की औसत और 170.41 की स्ट्राइक रेट से 1,469 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी

KKR के अन्य गेंदबाजों ने भी किया कमाल 

KKR के लिए वरुण ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 9 की रही। उनके अलावा कार्तिक त्यागी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। नरेन ने 31 रन देकर 2 विकेट लिए। वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अंकुल रॉय के खाते में एक-एक विकेट आए। SRH के बल्लेबाज इन गेंदबाजों के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं कर पाए। KKR ने इस संस्करण लगातार तीसरी जीत दर्ज की है।

अर्धशतक

रघुवंशी ने जड़ा 5वां अर्धशतक 

रघुवंशी ने 47 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 125.53 की रही। इस खिलाड़ी ने 39 गेंदों का सामना कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके IPL करियर का 5वां अर्धशतक रहा। इस संस्करण रघुवंशी ने अपना तीसरा अर्धशतक लगाया। अब तक उन्होंने 31 मुकाबले खेले हैं और इसकी 27 पारियों में 31.73 की औसत से 730 रन बनाने में सफल रहे हैं।

Advertisement