IPL 2026: जैकब डफी ने डेब्यू मुकाबले में चटकाए 3 विकेट, हासिल की ये उपलब्धि
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। ये इस लीग में उनका पहला ही मुकाबला था और न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने अपना डेब्यू शानदार तरीके से किया। जोस हेजलवुड चोटिल होने के कारण RCB के लिए शुरुआती मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में डफी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना तय था।
आंकड़े
ऐसी रही डफी की गेंदबाजी
डफी ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 22 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.50 की रही। इस खिलाड़ी ने ट्रेविस हेड (11), अभिषेक शर्मा (7) और नितीश रेड्डी (1) को अपना शिकार बनाया। डफी की शानदार गेंदबाजी के कारण एक समय SRH के 3 बल्लेबाज 4.2 ओवर में सिर्फ 29 रन पर पवेलियन में थे। हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने SRH की पारी संभाल ली।
उपलब्धि
डफी ने तीसरी बार हेड को किया आउट
टी-20 क्रिकेट में डफी ने तीसरी बार हेड को आउट किया। उनके अलावा अर्शदीप सिंह और फवाद अहमद ने भी हेड को 3 बार पवेलियन भेजा है। डफी ने 4 पारियों में ये किया। अर्शदीप ने 7 पारियों में और फवाद ने 8 पारियों में हेड को 3 बार आउट किया है। टी-20 में डफी ने 169 मैचों में 24.85 की औसत से 192 विकेट लिए हैं। उन्होंने 7 बार 4 विकेट और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।