IPL 2026: SRH बनाम LSG मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मिम्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 10वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 5 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले में SRH का शीर्षक्रम पूरी तरह से असफल रहा। एक समय टीम के 4 बल्लेबाज सिर्फ 26 रन पर पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक उड़ा। इसके अलावा और भी कई मीम्स वायरल हुए, आइए उनपर एक नजर डाल लेते हैं।
ट्विटर पोस्ट
मोहम्मद शमी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया
Mohammed Shami with Travis Head and Abhishek Sharma: pic.twitter.com/x7Tm46FibY
— Dinda Academy (@academy_dinda) April 5, 2026
जानकारी
शमी ने की घातक गेंदबाजी
शमी ने 9 रन देकर 2 विकेट झटके। इस दौरान उनकी इकॉनमी महज 2.20 की रही, जो टी-20 क्रिकेट में उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी है (जब उन्होंने पूरे 4 ओवर डाले हों)। लगातार दूसरे मैच में शमी ने पहले ओवर में विकेट लिया।
जानकारी
SRH के शीर्षक्रम के बल्लेबाज रहे फ्लॉप
SRH के शीर्षक्रम में 3 खतरनाक बल्लेबाज ट्रेविस हेड (7), अभिषेक शर्मा (0) और ईशान किशन (1) कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। SRH इस सीजन दूसरा मुकाबला हारी।
ट्विटर पोस्ट
अभिषेक खाता खोले बिना पवेलियन लौटे
Abhishek Sharma- 0(2)
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) April 5, 2026
Travis Head- 7(8)
Ishan Kishan- 1(4)
Blind sloggers Hyderabad not holding back🥵pic.twitter.com/GJpys2lU4C
ट्विटर पोस्ट
SRH के बल्लेबाज जमकर ट्रोल हुए
SRH Openers
— Dinda Academy (@academy_dinda) April 5, 2026
when ball when ball
doesn't swing swings pic.twitter.com/rrstWCKnSc
जानकारी
पंत की कप्तानी पारी के बाद ये मजेदार मीम्स हुए वायरल
ऋषभ पंत ने मैच में 50 गेंदों का सामना किया और 68 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके निकले और उनकी स्ट्राइक रेट 133.33 की रही। उन्होंने कप्तानी पारी खेली। इसके बाद संजीव गोयनका के साथ उनके कई मीम्स वायरल हुए।
ट्विटर पोस्ट
संजीव गोयनका के कई मीम्स वायरल हुए
Goyenka meeting Rishabh Pant today 😂 #SRHvsLSG pic.twitter.com/UzhmAd58oR
— Desi Bhayo (@desi_bhayo88) April 5, 2026