NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: SRH ने RR को 44 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: SRH ने RR को 44 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
    SRH ने दर्ज की जोरदार जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: SRH ने RR को 44 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 23, 2025
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 44 रन से हराया।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुए मैच में SRH ने पहले खेलते हुए ईशान किशन के शतक (106*) की बदौलत 286/6 का स्कोर बनाया।

    जवाब में बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए RR की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 242/6 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से जीती SRH की टीम 

    SRH को अभिषेक शर्मा (24) और ट्रेविस हेड (67) ने अच्छी शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद किशन ने शतक लगाया। वहीं, मध्यक्रम में नितीश रेड्डी (30) और हेनरिक क्लासेन (34) ने उपयोगी योगदान देते हुए टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।

    जवाब में RR ने 24 रन तक यशस्वी जायसवाल (1) और रियान पराग (4) के विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में संजू सैमसन (66), ध्रुव जुरेल (70) और शिमरोन हेटमायर (42) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

    किशन 

    किशन ने लगाया अपने IPL करियर का पहला शतक 

    SRH ने जब 45 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब किशन क्रीज पर आए।

    उन्होंने पावरप्ले ओवरों का फायदा उठाते हुए मौके मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 47 गेंदों पर 106 रन (चौके-11, छक्के- 6) बनाकर नाबाद रहे।

    उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ट्रेविस हेड (67) के साथ 85 रन और फिर नितीश रेड्डी (30) के साथ 72 रन की साझेदारी की।

    रिकॉर्ड्स 

    इस सूची में शामिल हुए किशन

    किशन ने 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    वह अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने हैं।

    उन्होंने मयंक अग्रवाल (45 गेंद बनाम RR, 2020) की बराबरी की। इस सूची में किशन से आगे सिर्फ युसूफ पठान (37 गेंद बनाम MI, 2010) हैं।

    किशन के अब IPL करियर में 100 पारियों में 29.56 की औसत के साथ 2,750 रन बनाए हैं।

    क्लासेन 

    क्लासेन ने IPL में पूरे किए अपने 1,000 रन 

    मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए क्लासेन ने 14 गेंदों पर 34 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।

    अपनी इस आक्रामक पारी के दौरान क्लासेन ने IPL में अपने 1,000 रन पूरी किए।

    वह अब तक 36 मैचों की 33 पारियों में 38.03 की औसत से 1,027 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 170.03 की रही है। उन्होंने अपने करियर में 1 शतक और 6 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

    आर्चर 

    IPL इतिहास में सबसे महंगे गेंदबाज बने आर्चर 

    RR के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपने 4 ओवर में 76 रन खर्च किए।

    इसके साथ ही वह IPL इतिहास की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

    इससे पहले मोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे महंगे गेंदबाज थे, जिन्होंने IPL 2024 में गुजरात टाइटंस (GT) की ओर से दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 4 ओवर में 73 रन लुटाए थे।

    स्कोर 

    SRH ने IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया 

    SRH ने पहले खेलते हुए 286/6 का स्कोर बनाया। यह लीग इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    बता दें कि IPL में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी SRH के नाम (287/3 बनाम RCB, 2024) पर ही दर्ज है। दिलचस्प रूप से यह SRH का IPL में चौथा 250+ स्कोर है।

    SRH ने आज के मुकाबले में कुल 46 बाउंड्रीज (चौके और छक्के मिलाकर) लगाए। यह किसी एक पारी में रिकॉर्ड बाउंड्रीज हैं।

    अर्धशतक 

    सैमसन और जुरेल ने लगाए अर्धशतक 

    बतौर इम्पैक्ट प्लेयर बल्लेबाजी के लिए आए सैमसन ने 37 गेंदों पर 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। उनकी पारी का अंत हर्षल पटेल ने किया।

    वहीं, जुरेल ने अपने IPL करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया।

    वह 35 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 6 छक्के लगाए। यह उनका लीग में सर्वोच्च स्कोर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    राजस्थान रॉयल्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी बोले- आजकल कलाकारों का ध्यान काम से ज्यादा इधर-उधर की सूचनाएं जुटाने में है नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    दुबई में PSL खेलने पर लग सकती है रोक, UAE बोर्ड ने नहीं दी मंजूरी- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    भारत-पाकिस्तान तनाव पर हिना खान ने जताई शांति की उम्मीद, लिखा- युद्ध में कोई नहीं जीतता  हिना खान
    'फर्जी 2' के लिए शाहिद कपूर को मिली मोटी रकम, पहले कभी नहीं ली इतनी फीस शाहिद कपूर

    IPL 2025

    IPL इतिहास में 20वें ओवर में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025: क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: रियान पराग बनाए गए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान, जानिए क्या है कारण  राजस्थान रॉयल्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2024: श्रेयष अय्यर का राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: RR बनाम KKR की बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट IPL 2024
    RR बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला, तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स IPL 2024
    IPL 2024, एलिमिनेटर: विराट कोहली का RR के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े IPL 2024

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024 क्वालीफायर-2: SRH बनाम RR का एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: SRH ने RR को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश, बनाए ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 फाइनल: आंद्रे रसेल ने SRH के खिलाफ किया है ऑलराउंड प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 फाइनल: SRH बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, बनाए रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL इतिहास में शतक लगाने के साथ-साथ हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं ये खिलाड़ी IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025