NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RR: ईशान किशन IPL में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने 
    अगली खबर
    SRH बनाम RR: ईशान किशन IPL में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने 
    किशन ने खेली जोरदार पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH बनाम RR: ईशान किशन IPL में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने 

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 23, 2025
    05:33 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जोरदार शतकीय पारी (106*) खेली।

    यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 45 गेंदों में पूरा किया।

    राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उनकी इस पारी की मदद से SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250+ स्कोर बनाया है।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही किशन की पारी 

    SRH ने पहले बल्लेबाजी के दौरान 45 के स्कोर पर जब अपना पहला विकेट खोया, तब किशन क्रीज पर आए।

    उन्होंने पावरप्ले ओवर का फायदा उठाया और मौके मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 47 गेंदों पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे।

    उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ट्रेविस हेड (67) के साथ 85 रन और फिर नितीश रेड्डी (30) के साथ 72 रन की साझेदारी की।

    जानकारी

    IPL में दूसरा सबसे तेज शतक वाले भारतीय बने किशन 

    किशन अब IPL इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने हैं। उन्होंने मयंक अग्रवाल (45 गेंद बनाम RR, 2020) की बराबरी की। इस सूची में किशन से आगे सिर्फ युसूफ पठान (37 गेंद बनाम MI, 2010) हैं।

    आंकड़े 

    ऐसा रहा है किशन का IPL करियर 

    किशन ने अपना पहला IPL मैच साल 2016 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 106 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 30 की औसत के साथ 2,700 से अधिक रन बनाए हैं।

    वह 1 शतक के अलावा 16 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    IPL 2024 में उन्होंने 14 मैच खेले, जिसमें 22.85 की औसत और 148.83 की स्ट्राइक रेट के साथ 320 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया था।

    SRH

    SRH ने नीलामी में किशन पर लगाया था बड़ा दांव

    IPL 2025 से पहले हुई बड़ी नीलामी में किशन को SRH ने 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

    नीलामी में उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।

    बता दें कि किशन पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेले थे। वह 2018 से 2024 तक MI की ओर से खेले थे।

    हालांकि, उन्हें MI ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।

    स्कोर 

    SRH ने बनाया IPL इतिहास में दूसरा सर्वोच्च स्कोर 

    SRH ने पहले खेलते हुए 286/6 का स्कोर बनाया। यह लीग इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

    बता दें कि IPL में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी SRH के नाम (287/3 बनाम RCB, 2024) पर ही दर्ज है।

    दिलचस्प रूप से यह SRH का IPL में चौथा 250+ स्कोर है।

    SRH ने आज के मुकाबले में कुल 46 बाउंड्रीज (चौके और छक्के मिलाकर) लगाए। यह किसी एक पारी में रिकॉर्ड बाउंड्रीज हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ईशान किशन
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    'फर्जी 2' के लिए शाहिद कपूर को मिली मोटी रकम, पहले कभी नहीं ली इतनी फीस शाहिद कपूर
    माइकल वॉन ने IPL 2025 को इंग्लैंड में कराने की रखी मांग, जानिए क्या कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सोनाक्षी सिन्हा न्यूज चैनलों पर भड़कीं, बोलीं- चीखना-चिल्लाना बंद करो, जंग को सनसनीखेज मत बनाओ सोनाक्षी सिन्हा
    बाबा रामदेव को रूह अफजा मामले में राहत, माफी के बाद कोर्ट में बंद किया केस बाबा रामदेव

    ईशान किशन

    ईशान किशन पिछले एक साल और 15 पारियों से नहीं लगा पाए हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    तिलक वर्मा टी-20 डेब्यू में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय सलामी बल्लेबाजों का रहा है सबसे कम औसत, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    ईशान किशन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टी-20 में किया निराश, जानिए आंकड़े शुभमन गिल

    IPL 2025

    IPL संस्करण में खिताब जीतने के साथ-साथ इन खिलाड़ियों ने हासिल की हैं पर्पल कैप  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- सचिन की वजह से बना क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 20वें ओवर में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  दिल्ली कैपिटल्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने अपना उपकप्तान बनाया इंडियन प्रीमियर लीग
    चैंपियंस ट्रॉफी में अरबों के नुकसान के बाद PCB ने की खिलाड़ियों की फीस में कटौती  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    IPL 2025: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024, क्वालीफायर-1: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024, क्वालीफायर-1: श्रेयस अय्यर ने जड़ा इस संस्करण का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024 क्वालीफायर-2: RR और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024, क्वालीफायर-2: RR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025