Page Loader
IPL 2025: इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस की टीम कर सकती है रिटेन
लम्बे समय से MI के साथ हैं रोहित शर्मा (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: इन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस की टीम कर सकती है रिटेन

Sep 26, 2024
12:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रिटेंशन को लेकर जल्द ही नियमों की घोषणा कर सकता है। ऐसी खबरें हैं कि बोर्ड बिना राइट टू मैच (RTM) विकल्प के 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दे सकता है। ऐसा होता है तो यह मुंबई इंडियंस (MI) के पास अपने प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका होगा। आइए जानते हैं MI किन खिलाड़ियों को बरकरार रख सकती है।

#1 

हार्दिक पांड्या

IPL 2024 से पहले MI ने हार्दिक पांड्या को अपने साथ शामिल किया था और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी थी। पिछले सीजन में उनके नेतृत्व में MI आखिरी 10वें स्थान पर रही थी। भले ही पिछले सीजन में हार्दिक की कप्तानी निराशजनक रही थी लेकिन वह गुजरात टाइटंस (GT) के साथ अच्छी कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें रिटेन करके MI आगामी सीजन में भी कप्तान बरकरार रख सकती है।

#2 

रोहित शर्मा

MI की सफलता में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में MI ने अपने सभी पांचों खिताब जीते हैं। वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से इस टीम के साथ जुड़े हैं। उन्होंने MI की ओर से 205 मैचों में 29.50 की औसत और 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,458 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक और 35 अर्धशतक लगाए हैं। संभावना है कि रोहित आगे भी MI की जर्सी में नजर आएंगे।

#3 

जसप्रीत बुमराह

यूं तो जसप्रीत बुमराह हर प्रारूप में जोरदार गेंदबाजी करते हैं, लेकिन टी-20 क्रिकेट में वह अलग स्तर पर होते हैं। अपनी सटीक यॉर्कर और तेज गति से वह खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सफल हुए हैं। उन्होंने IPL में अपने सभी 133 मैच MI की ओर से खेले हैं, जिसमें 22.52 की औसत के साथ 165 विकेट लिए हैं। उन्हें MI किसी भी हाल में छोड़ना नहीं चाहेगी।

#4 

सूर्यकुमार यादव

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्यकुमार यादव अपने दम पर मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। वह लीग में कई मुकाबलों में MI के संकटमोचक बने हैं। उन्होंने IPL 2024 में 11 मैचों में 34.50 की औसत और 167.47 की स्ट्राइक रेट के साथ 345 रन बनाए थे। वह चोट के कारण पूरे मैच नहीं खेल सके थे। ऐसे में एक बार फिर उन्हें टीम प्रमुख बल्लेबाज के रूप में बरकरार रख सकती है।