Page Loader
IPL 2025: MI से होगी CSK की टक्कर, जानिए कैसा रहा है एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 
मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI से होगी CSK की टक्कर, जानिए कैसा रहा है एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन 

Apr 19, 2025
06:35 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 38वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से 20 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम पर होगा। यह इस संस्करण में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत होगी। पहले मैच में CSK को 4 विकेट से जीत मिली थी। CSK ने IPL 2025 में 2 मुकाबले जीते हुए हैं। वहीं, MI को इस संस्करण में 3 मुकाबलों में जीत मिली है। आइए दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

CSK के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी 

IPL में दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक MI का पलड़ा भारी रहा है। CSK और MI की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 38 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 20 मैच MI ने अपने नाम किए हैं और 18 मैच में CSK को जीत मिली है। पिछले संस्करण दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मैच खेला गया था। उसे CSK ने 20 रन से अपने नाम किया था।

प्रदर्शन

MI के प्रमुख खिलाड़ियों का CSK के खिलाफ प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने CSK के खिलाफ 35 पारियों में 128.55 की स्ट्राइक रेट से 896 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105* रन रहा है। सूर्यकुमार यादव ने CSK के खिलाफ 16 पारियों में 24.60 की औसत और 116.04 की स्ट्राइक रेट से 369 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71* रन रहा है। गेंदबाजी में अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने 7.66 की इकॉनमी से CSK के खिलाफ 15 मैच में 12 विकेट लिए हैं।

आंकड़े

CSK के प्रमुख खिलाड़ियों का MI के खिलाफ प्रदर्शन 

महेंद्र सिंह धोनी ने MI के खिलाफ 37 पारियों में 131.28 की स्ट्राइक रेट से 768 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63* रन रहा है। शिवम दुबे ने MI के खिलाफ 11 पारियों में 32.57 की औसत और 132.56 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए हैं। इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66* रन रहा है। गेंदबाजी में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन ने 6.82 की इकॉनमी से MI के खिलाफ 35 मैच में 27 विकेट लिए हैं।

स्टेडियम

वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के आंकड़े

MI ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 88 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 54 मैच में जीत और 33 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। 1 मैच टाई रहा है। इस मैदान पर MI का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 234 रन है। CSK ने यहां अब तक 25 मुकाबले खेले हैं। उसे 13 मैच में जीत मिली है। 12 मुकाबलों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। CSK का इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 220 रन है।