NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने MI के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने MI के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    सूर्यकुमार यादव ने RCB के खिलाफ जड़ा तूफानी अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: सूर्यकुमार यादव ने MI के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 11, 2024
    11:36 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 25वें मुकाबले में गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ तूफानी अर्धशतक (52) जड़ा।

    यह उनके IPL करियर का 22वां और इस संस्करण का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 17 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस पारी की बदौलत MI ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसके साथ उन्होंने अपने टी-20 करियर में भी 7,000 रन पूरे कर लिए।

    आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी और साझेदारी

    197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI को 101 रन के स्कोर पर ईशान किशन (69) के रूप में पहला झटका लगा था।

    उसके बाद सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने पहले गेंद से ही आक्रामक रूख अपना लिया और केवल 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया।

    उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 38 रन की साझेदारी निभाई।

    वह पारी में 19 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

    जानकारी

    सूर्यकुमार ने MI के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

    सूर्यकुमार ने पारी में 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। यह MI के लिए संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। उनसे पहले किरोन पोलार्ड ने भी 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। MI के लिए सबसे तेज अर्धशतक किशन (16) के नाम है।

    करियर

    कैसा रहा है सूर्यकुमार का IPL करियर?

    सूर्यकुमार ने IPL में अब तक 141 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 126 पारियों में 31.74 की औसत से 3,301 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 144.27 की रही है। उन्होंने इस लीग में 22 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा है।

    IPL 2023 में इस खिलाड़ी ने 16 मैच खेले थे, जिसमें 181.14 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 1 शतक निकला था।

    उपलब्धि

    सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 7,000 रन 

    अपनी इस शानदार पारी में 31वां रन बनाते ही सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 8वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले यह कारनामा विराट कोहली (12,313), रोहित (11,312), शिखर धवन (9,797), सुरेश रैना (8,654), महेंद्र सिंह धोनी (7,310), रॉबिन उथप्पा (7,272) और केएल राहुल (7,192) कर चुके हैं।

    सूर्यकुमार ने अपने 272वें मुकाबले में 7,000 का आंकड़ा पार किया।

    करियर

    कैसा रहा है सूर्यकुमार का टी-20 करियर?

    सूर्यकुमार साल 2010 में हैदराबाद के खिलाफ टी-20 करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अपने टी-20 करियर में अब तक 272 मैच खेले हैं, जिसकी 249 पारियों में 35.45 की औसत और 152.53 की स्ट्राइक रेट से 7,021 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    इस दौरान उन्होंने 5 शतक के अलावा 47 अर्धशतक भी जड़े हैं। वह इस प्रारूप में 51 बार नाबाद भी रहे हैं।

    इसके अलावा वह अब तक 702 चौके और 198 छक्के भी जड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    सूर्यकुमार यादव
    मुंबई इंडियंस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत का टी-20 विश्व कप 2024 में चुना जाना लगभग तय- रिपोर्ट  ऋषभ पंत
    IPL: यश ठाकुर की कहानी, पहले बनना चाहते थे विकेटकीपर बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    SRH बनाम PBKS: नितीश कुमार रेड्डी ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद
    PBKS बनाम SRH: अभिषेक शर्मा SRH के लिए 1,000 रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  टी-20 क्रिकेट

    सूर्यकुमार यादव

    क्रिकेट में क्या होते हैं 'डायमंड डक' और 'गोल्डन डक'? जानिए इनका पूरा विवरण क्रिकेट के नियम
    विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में SENA देशों के खिलाफ सर्वाधिक औसत वाले 5 एशियाई बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची भारतीय टीम, रविवार को होगी भिड़ंत भारतीय क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024 से कुछ दिन और बाहर रहेंगे सूर्यकुमार यादव, अभी नहीं हुए फिट- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2024: MI बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2024: जोस बटलर का मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2024: RCB ने PBKS को 4 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  क्रिकेट समाचार
    IPL 2024: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: RCB की ओर से बनाए गए ये रिकॉर्ड्स टूटना है लगभग नामुमकिन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: विराट कोहली का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025