NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: RCB ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: RCB ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    RCB ने दर्ज की अपनी 5वीं जीत (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: RCB ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    May 09, 2024
    11:44 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 58वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 60 रन से हराते हुए अपनी 5वीं जीत दर्ज की है।

    धर्मशाला में खेले गए मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241/7 का स्कोर बनाया।

    जवाब में PBKS की टीम 181 रन पर सिमट गई। इस हार के साथ ही PBKS की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    RCB ने दर्ज की बड़ी जीत

    RCB को फाफ डु प्लेसिस (9) और विल जैक्स (12) के रूप में शुरुआती 2 झटके लगे। इसके बाद विराट कोहली (92) और रजत पाटीदार (55) ने अर्धशतक लगाए।

    आखिर में कैमरून ग्रीन ने 46 रन का योगदान देते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में प्रभसिमरन सिंह (6) और जॉनी बेयरस्टो (27) जल्दी आउट हुए। इसके बाद राइली रूसो (61) और शशांक सिंह (37) ने संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन पहाड़ से लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके।

    कोहली

    कोहली अपने 9वें IPL शतक से चूके 

    पारी की शुरुआत करने आए कोहली को 0 के स्कोर पर पहला जीवनदान मिला।

    इसके बाद 10 के निजी स्कोर पर उनका दूसरा कैच छोड़ा। लगातार मिल रहे मौकों के बाद कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी की और 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उम्दा लय में नजर आ रहे कोहली 47 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

    IPL में कोहली अपने नौवें शतक से चूक गए।

    आंकड़े

    कोहली ने चौथी बार बनाए सीजन में 600+ रन 

    कोहली ने 58वां रन लेते ही इस सीजन में अपने 600 रन पूरे किए। यह चौथा ऐसा सीजन रहा, जिसमें कोहली ने 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं। कोहली ने 2013, 2016 और 2023 में भी ये आंकड़ा पार किया है।

    कोहली ने केएल राहुल की बराबरी की, जिन्होंने 2018, 2020, 2021 और 2022 में 600 से अधिक रन बना चुके हैं।

    इनके अलावा डेविड वार्नर और क्रिस गेल ने 3-3 बार 600 रन का आंकड़ा पार किया है।

    कोहली

    कोहली ने PBKS के खिलाफ पूरे किए अपने 1,000 रन 

    अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान कोहली ने PBKS के खिलाफ अपने 1,000 रन पूरे किए।

    वह इस टीम के विरुद्ध 1,000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।उनसे पहले सिर्फ वार्नर (1,134) ऐसा कर चुके हैं।

    कोहली ने PBKS के खिलाफ अब तक 32 मैच खेले हैं, जिसमें 35.51 की औसत और 133.76 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,030 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं।

    पाटीदार

    पाटीदार ने खेली अर्धशतकीय पारी 

    पाटीदार ने IPL करियर का छठा और इस संस्करण में चौथा अर्धशतक 19 गेंदों में पूरा किया। वह 23 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।

    पाटीदार का यह अर्धशतक RCB के लिए संयुक्त तीसरा सबसे तेज है। उन्होंने रॉबिन उथप्पा की बराबरी की है, जिन्होंने 2010 में 19 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

    इस मामले में गेल (17) पहले और डु प्लेसिस (18) दूसरे नंबर पर हैं।

    हर्षल

    हर्षल पटेल ने इस सीजन में पूरे किए अपने 20 विकेट  

    हर्षल पटेल ने अपने 4 ओवर में 38 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज रहे।

    IPL 2024 में उन्होंने अब तक 12 मैचों में 20.00 की औसत और 9.75 की इकॉनमी रेट के साथ 20 विकेट लिए हैं।

    वह इस सीजन में 20 विकेट तक पहुंचने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। उनके बाद दूसरे सर्वाधिक विकेट MI के जसप्रीत बुमराह (18) ने लिए हैं।

    रूसो 

    राइली रूसो ने IPL में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक 

    रूसो ने अपने IPL करियर का दूसरा और इस संस्करण में पहला अर्धशतक मात्र 21 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने बेयरस्टो (27) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभाई।

    वह 27 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।

    वह अब तक IPL में 20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 22.33 की औसत और 148.34 की स्ट्राइक रेट से 402 रन अपने नाम कर चुके हैं।

    जानकारी

    मोहम्मद सिराज ने लिए 3 विकेट 

    RCB से मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 43 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उनके अलावा कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन और स्वप्निल सिंह ने 2-2 विकेट लिए।

    अंक तालिका

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    RCB की यह 12 मैचों के बाद पांचवीं जीत दर्ज की है। इस जीत के बावजूद RCB की टीम फिलहाल 10 अंको के साथ (+0.217) 7वें पायदान पर बनी हुई है।

    दूसरी तरफ अपनी 12 मैचों में 8वीं शिकस्त झेलने वाली PBKS अब प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली मुंबई इंडियंस (MI) के बाद दूसरी टीम बनी है। PBKS अब नौवें पायदान पर खिसक गई है।

    KKR की टीम 16 अंको ( +1.453) के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: रविंद्र जडेजा ने PBKS के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    LSG बनाम KKR: सुनील नरेन ने इस संस्करण में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े सुनील नरेन
    IPL 2024: नवीन-उल-हक ने KKR के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    युजवेंद्र चहल ने IPL में इन बल्लेबाजों को सर्वाधिक बार बनाया है अपना शिकार युजवेंद्र चहल

    IPL 2024

    IPL 2024: KKR ने LSG को हराते हुए हासिल किया शीर्ष स्थान, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    LSG बनाम KKR: वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने चटकाए 3-3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: MI बनाम SRH के बीच वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL में 250 मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने दिनेश कार्तिक, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: आंद्रे रसेल ने RCB के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में रॉस टेलर की ओर से खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  रॉस टेलर
    IPL 2024: विराट कोहली पर लगा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    पंजाब किंग्स

    IPL 2024: MI ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम MI: आशुतोष शर्मा ने IPL में लगाया अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में PBKS और GT का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  गुजरात टाइटंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025