NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2024: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    चेन्नई सुपरकिंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: CSK ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 14, 2024
    11:30 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 20 रन से हराते हुए अपनी चौथी जीत दर्ज की है।

    वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए मिले 207 रन के विशाल लक्ष्य को MI की टीम रोहित शर्मा की बेहतरीन शतकीय पारी (105*) के बावजूद हासिल नहीं कर सकी।

    MI की टीम पूरे ओवर खेलकर 186/6 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    CSK से अजिंक्य रहाणे (5) और रचिन रविंद्र (21) कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद शिवम दुबे (66*) और रुतुराज गायकवाड़ (69) ने अर्धशतक लगाए।

    अंत में महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 20 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 206/4 का पहुंचाया।

    जवाब में MI से रोहित और ईशान किशन (23) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारी खेली।

    अंत तक रोहित के संघर्ष के बावजूद MI लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी।

    गायकवाड़

    गायकवाड़ ने IPL में लगाया अपना 16वां अर्धशतक 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK को 8 रन पर पहला झटका लग गया था।

    उसके बाद सलामी बल्लेबाज गायकवाड़ ने रचिन (21) के साथ 52 और शिवम के साथ तीसरे विकेट के लिए 90 रन की अहम साझेदारी निभाई।

    उन्होंने 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। ये उनके IPL करियर का 16वां अर्धशतक रहा।

    वह पारी में 40 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने।

    उपलब्धि 

    सबसे तेज 2,000 IPL रन बनाने वाले भारतीय बने गायकवाड़ 

    अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान गायकवाड़ ने IPL में अपने 2,000 रन भी पूरे किए।

    साल 2020 में अपना IPL डेब्यू करने वाले गायकवाड़ ने 2,000 रन के आंकड़े को छूने के लिए 58 मैचों की 57 पारियां ली हैं।

    उन्होंने सबसे तेज यह आंकड़ा पार करने वाले भारतीय के मामले में केएल राहुल (60 पारी) को पीछे छोड़ दिया।

    कुल मिलाकर गायकवाड़ इस मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (48) और ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श (52) से पीछे हैं।

    शिवम दुबे 

    शिवम दुबे ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा अर्धशतक 

    मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए दुबे ने 38 गेंदों पर नाबाद 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की।

    यह शिवम के IPL करियर का 8वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा। इसी तरह यह उनका MI के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया।

    उन्होंने इस सीजन में 60.50 की औसत और 163.51 की स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए हैं।

    धोनी 

    धोनी ने CSK की ओर से पूरे किए अपने 5,000 रन 

    CSK की पारी के आखिरी ओवर के दौरान बल्लेबाजी के लिए धोनी ने अपनी शुरुआती 3 गेंदों पर छक्के लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 4 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाए।

    इस बीच वह CSK की ओर से 5,000 रन पूरे (चैंपियंस लीग टी-20 सहित) करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    CSK की टीम से उनसे ज्यादा रन सिर्फ सुरेश रैना (5,529) ने बनाए हैं।

    वह CSK से 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।

    रोहित 

    रोहित ने लगाया अपने IPL करियर का दूसरा शतक

    लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, जिसकी बदौलत MI ने पॉवरप्ले के बाद बिना विकेट गंवाए 63 रन बनाए।

    उन्होंने एक से बढ़कर एक आकर्षक शॉट लगाए और 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके IPL करियर का दूसरा शतक रहा।

    उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

    इस बीच उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 500 छक्के भी पूरे किए।

    गेंदबाजी 

    मथीशा पथिराना ने की अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 

    पथिराना ने MI को 70 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (23) के रूप में पहला झटका देकर मैच में अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने उसी ओवर में सूर्यकुमार यादव (0) को मुस्तफिजुर रहमान के हाथों कैच कराकर दूसरा झटका दिया। इसके बाद उन्होंने तिलक (31) और रोमारियो शेफर्ड (1) को भी आउट कर MI को बैकफुट पर धकेल दिया।

    पथिराना ने 28 रन देते हुए 4 विकेट लिए, जो कि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    तालिका

    ऐसी है अंक तालिका में टीमों की स्थिति 

    यह CSK की इस सीजन में 6 मैचों के बाद चौथी जीत है और अंक तालिका में टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

    हार्दिक के नेतृत्व में MI की यह चौथी हार है और टीम खिसककर 8वें पायदान पर पहुंच गई है।

    संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने 6 में से 5 मैच जीते हैं और टीम 10 अंको के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: KKR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी के ऐसे रिकॉर्ड्स, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे  महेंद्र सिंह धोनी
    IPL 2024: क्विंटन डिकॉक ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 9,500 रन, जानिए उनके आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: कुलदीप यादव ने LSG के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े लखनऊ सुपर जायंट्स

    IPL 2024

    LSG बनाम GT: यश ठाकुर ने IPL में पहली बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2024: CSK बनाम KKR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL मैच का टिकट खरीदते समय रहें सावधान, ऐसे ठगी कर रहे जालसाज इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024: अजिंक्य रहाणे का DC के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए विशाखापट्टनम स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम CSK: ऋषभ पंत ने जड़ा 16वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: मथीशा पथिराना ने DC के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2024: रोहित शर्मा का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में MI और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम DC: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसको मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में किरोन पोलार्ड के बल्ले से निकली सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025