NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन 
    खेलकूद

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन 

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन 
    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 31, 2023, 03:04 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के ये 5 खिलाड़ी कर सकते हैं धमाकेदार प्रदर्शन 
    मुंबई इंडियंस छठी बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी (तस्वीर: ट्विटर/@mipaltan)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में मुंबई इंडियंस (MI) का नाम शामिल है। टीम ने सबसे ज्यादा 5 खिताब जीते हैं। पिछले सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वह अंक तालिका में 10वें स्थान पर थी। इस सीजन टीम जोरदार वापसी करना चाहेगी और उसका ध्यान एक बार फिर खिताब जीतने पर होगा। ऐसे में आइए MI के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं।

    रोहित शर्मा से होगी मुंबई इंडियंस को उम्मीदें 

    रोहित शर्मा ने कप्तान के तौर पर MI को 5 बार चैंपियन बनाया है। बल्लेबाजी में उन्होंने 227 मैच खेले हैं और 30.30 के औसत से 5,879 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 129.89 का रहा है। उन्होंने IPL में 1 शतक और 40 अर्द्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन है। अगर रोहित फॉर्म में रहते हैं तो MI का प्रदर्शन इस सीजन शानदार होना तय है। रोहित 6,000 रन बनाने के भी करीब हैं।

    दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज हैं सूर्यकुमार यादव 

    सूर्यकुमार यादव इस समय टी-20 क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उन्हें रोकना गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। इस खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप में 189.68 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। IPL में भी उनका रिकॉर्ड कमाल का है। उन्होंने 123 मैच में 30.39 की औसत और 136.78 की स्ट्राइक रेट से 2,644 रन बनाए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उन्होंने 48 मैच खेल हैं और 175.76 की स्ट्राइक रेट से 1,675 रन बनाए हैं।

    पहली बार मुंबई के लिए खेलेंगे आर्चर

    जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण MI टीम में गेंदबाजी का सारा दारोमदार जोफ्रा आर्चर पर होगा। वह पहली बार MI के लिए खेलते नजर आएंगे। अपनी तेज गेंदबाजी से वह किसी भी बल्लेबाजी क्रम को परेशान कर सकते हैं। 2020 के IPL सीजन में इस खिलाड़ी ने 14 मैच में 18.25 की औसत से 20 विकेट झटके थे। उन्होंने IPL करियर में 35 मैच खेले हैं और 21.33 की औसत से 46 विकेट लिए हैं।

    ईशान किशन ने पिछले सीजन मुंबई के लिए बनाए थे सबसे ज्यादा रन

    MI के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने पिछले सीजन 14 मैचों में 418 रन बनाए थे और वह MI के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वह रोहित के साथ सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे और शुरुआती ओवरों में उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। उन्होंने IPL में 75 मैच खेले हैं और 29.22 की औसत से 1,870 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 132.34 का रहा है। ईशान ने 12 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    टिम डेविड को आखिरी ओवरों में करनी होगी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

    टिम डेविड पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने IPL के 9 मैच में 210.11 की स्ट्राइक रेट और 31.17 की औसत से 187 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 46 रन रहा है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेविड ने 22 मैच खेले हैं और 159.11 की स्ट्राइक रेट और 35.94 की औसत से 611 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन है और उन्होंने अपने करियर में 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    ऐसी है मुंबई की पूरी टीम 

    MI की पूरी टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडोर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, डुआन जानसेन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा और राघव गोयल।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2023
    रोहित शर्मा
    सूर्यकुमार यादव
    ईशान किशन

    मुंबई इंडियंस

    IPL: सचिन तेंदुलकर के नाम आज भी हैं लीग के ये बड़े रिकॉर्ड्स सचिन तेंदुलकर
    IPL 2023: 10 टीमें 56 दिनों में खेलेंगी 74 मुकाबले, जानिए 16वें संस्करण का पूरा शेड्यूल  इंडियन प्रीमियर लीग
    लोगों को उम्मीद रहती है, लेकिन अब मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता- रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    क्या इस साल होगा अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू? रोहित शर्मा ने दिया जवाब अर्जुन तेंदुलकर

    IPL 2023

    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इन 5 खिलाडि़यों के दम पर खिताब जीतने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: KKR के ये 5 प्रमुख खिलाड़ी अकेले दम पर जिता सकते हैं मैच  इंडियन प्रीमियर लीग

    रोहित शर्मा

    IPL 2023: रोहित क्यों फोटोशूट के लिए नहीं पहुंचे गुजरात? सामने आया बड़ा कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: सभी कप्तानों का ट्रॉफी के साथ हुआ फोटोशूट, रोहित शर्मा रहे नदारद इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रोहित और हार्दिक के नाम है बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले केवल 2 भारतीय इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: रोहित शर्मा के नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड, इन गेंदबाजों ने जमकर किया है परेशान इंडियन प्रीमियर लीग

    सूर्यकुमार यादव

    सूर्यकुमार टी-20 में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज, IPL में करेंगे अच्छा प्रदर्शन- रोहित शर्मा रोहित शर्मा
    WPL: रोहित और सूर्यकुमार ने मुंबई को फाइनल के लिए दिया संदेश, जानिए क्या कहा  विमेंस प्रीमियर लीग
    नेट साइवर-ब्रंट ने मुंबई के लिए नॉकआउट में खेली सबसे बड़ी पारी, सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़ा  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ऑरेंज कैप के लिए इन खिलाड़ियों के बीच होगी कड़ी टक्कर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ईशान किशन

    पहले वनडे में भारत को मिलेगी नई सलामी जोड़ी, जानिए किसके पक्ष में हैं आंकड़े  केएल राहुल
    ईशान किशन के दोहरे शतक ने 3 भारतीय खिलाड़ियों का करियर संकट में डाला- चेतन शर्मा चेतन शर्मा
    ईशान किशन के नाम दर्ज हुआ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बल्लेबाजी औसत का शर्मनाक रिकॉर्ड धोनी
    अर्शदीप सिंह और ईशान किशन होंगे अगले सुपरस्टार्स- अनिल कुंबले अर्शदीप सिंह

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023