NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े 
    वानखेड़े स्टेडियम पर सबसे ज्यादा IPL मैच खेले गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 02, 2023
    06:29 pm

    क्या है खबर?

    मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम कई मायनों में खास रहा है। साल 2011 में भारत के वनडे विश्व कप जीतने से लेकर कई ऐसी खास यादें हैं जो इस मैदान से जुड़ी हैं।

    अब यह मैदान एक बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के मैचों को लेकर चर्चा में है। इस मैदान पर पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा।

    आइए इस मैदान पर के खास आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े स्टेडियम से जुड़ी खास जानकारी 

    वानखेड़े स्टेडिमय वर्ष 1974 में बनकर तैयार हुआ था। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था, जो एक टेस्ट मैच था।

    यह मुंबई क्रिकेट टीम और IPL फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान भी है। पांच बार की विजेता MI टीम घरेलू परिस्थितियों में और भी घातक हो जाती है।

    स्टेडियम के परिसर में BCCI, IPL और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का मुख्यालय स्थित है। स्टेडियम की दर्शक क्षमता लगभग 55,000 की है।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े में खेले गए हैं सबसे ज्यादा IPL मैच 

    अब तक 34 मैदानों (भारत के अलावा UAE और दक्षिण अफ्रीका) पर IPL के मैच खेले जा चुके हैं।

    वानखेड़े स्टेडियम के नाम सबसे अधिक IPL मैचों की मेजबानी करने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस मैदान पर अब तक कुल 102 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

    वानखेड़े के बाद सबसे अधिक IPL मैच बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी (81) पर खेले गए हैं। उसके बाद कोलकाता के ईडन गार्डन (78) का नंबर है।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े पर IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    वानखेड़े स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 मैच (47.06 %) जीते हैं। वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 54 मैच (52.94 %) मैच जीते हैं।

    इस मैदान पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2015 में RCB की ओर से खेलते हुए MI के खिलाफ 133* रन बनाए थे।

    एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18, 2011) और वनिंदु हसरंगा (5/18, 2022) ने की है।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

    वानखेड़े स्टेडियम हमेशा से ही बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट रहा है। पिच पर लाल मिट्टी इसे बल्लेबाजी का स्वर्ग बनाती है।

    यहां स्पिनरों को विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। पिच में कभी भी घास नहीं होती है जिससे तेज गेंदबाजों को भी सीमित फायदा ही मिलता है।

    इस बार जोफ्रा आर्चर और जेसन बेहरेनडॉर्फ जैसे तेज गेंदबाजों को देखते हुए इस बार मुंबई टीम पिच में कुछ बदलाव कर सकती है।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े स्टेडियम पर IPL 2023 का शेड्यूल 

    दिनांक - वार - टीमें - समय

    8 अप्रैल, शनिवार, MI बनाम CSK, शाम 7:30 बजे

    16 अप्रैल, रविवार, MI बनाम KKR, दोपहर 3:30 बजे

    22 अप्रैल, शनिवार, MI बनाम PBKS, शाम 7:30 बजे

    30 अप्रैल, रविवार, MI बनाम RR, शाम 7:30 बजे

    9 मई, मंगलवार MI बनाम RCB, शाम 7:30 बजे

    12 मई, शुक्रवार, MI बनाम GT, दोपहर 3:30 बजे

    21 मई, रविवार, MI बनाम SRH, दोपहर 3:30 बजे

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    मुंबई इंडियंस
    वानखेड़े स्टेडियम

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023 में बड़े बदलाव, बुमराह की जगह संदीप और पंत की जगह अभिषेक को मौका IPL 2023
    IPL 2023 का धमाकेदार आगाज, बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे क्रिकेट फैंस  IPL 2023

    IPL 2023

    GT बनाम CSK: गुजरात को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर मैदान से बाहर गए केन विलियमसन केन विलियमसन
    IPL 2023: चेन्नई ने गुजरात को दिया 179 रन का लक्ष्य, रुतुराज का तूफानी अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: रुतुराज गायकवाड़ IPL करियर का दूसरा शतक जड़ने से चूके, जानिए उनके आंकड़े  रुतुराज गायकवाड़
    IPL 2023: रुतुराज गायकवाड़ ने GT के खिलाफ बनाए 92 रन, हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां रुतुराज गायकवाड़

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: प्लेऑफ में पहुंच चुकी है मुंबई और दिल्ली, जानिए तीसरे स्थान के लिए समीकरण विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: RCB बनाम MI मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग

    वानखेड़े स्टेडियम

    सचिन तेंदुलकर की वानखेड़े स्टेडियम में लगेगी विशालकाय प्रतिमा, विश्व कप के दौरान होगा अनावरण  सचिन तेंदुलकर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025