NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स 
    मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 25वां मुकाबला खेला गया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 18, 2023
    11:25 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (RCB) को 14 रन से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।

    राजीव गांधी स्टेडियम में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन (64) और तिलक वर्मा (37) की बदौलत 192/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में SRH 19.5 ओवर खेलकर 178 का स्कोर ही बना सकी।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    मुकाबला

    ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले खेलते हुए MI ने 41 के स्कोर पर रोहित शर्मा (28) का विकेट खो दिया। इसके बाद कैमरून (64), तिलक (37) और ईशान (38) ने अच्छी पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में SRH ने पॉवरप्ले के बाद 2 विकेट खोकर 42 रन बना लिए थे।

    इसके बाद मयंक अग्रवाल (48) और हेनरिक क्लासेन (36) ने अच्छी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

    रिकॉर्ड

    रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 6,000 रन 

    रोहित ने इस मुकाबले में बड़ा कारनामा अपने नाम किया। उन्होंने लीग में 6,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले IPL के सिर्फ चौथे खिलाड़ी हैं।

    रोहित से पहले डेविड वार्नर, शिखर धवन और विराट कोहली IPL में 6,000 रन पूरे कर चुके हैं।

    वार्नर ने 167 मुकाबलों में 6,109 रन बनाए हैं। धवन के बल्ले से 210 मैच में 6,477 रन निकले हैं। कोहली ने 228 मैच में 6,844 रन जमाए हैं।

    अर्धशतक

    कैमरून ग्रीन ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

    यह मैच MI के ऑलराउंडर कैमरून के लिए खास रहा। SRH के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाया। यह उनके IPL करियर का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 33 गेंद में पूरा किया।

    कैमरून ने मैच में 40 गेंद में 64 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 160.00 का रहा।

    इस खिलाड़ी को छोड़कर MI के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    कारनामा

    मार्करम ने ये अनोखा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    SRH के कप्तान एडेन मार्करम ने MI की बल्लेबाजी के दौरान शुरुआती 3 कैच लपके, उन्होंने रोहित, ईशान और सूर्यकुमार यादव का कैच लपक कर उन्हें वापस पवेलियन भेजा।

    मार्करम IPL की एक पारी में पहले 3 कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

    केन रिचर्डसन (बनाम SRH, अबू धाबी, 2014), हार्दिक पांड्या (बनाम CSK, चेन्नई, 2015), और फाफ डु प्लेसिस (बनाम KKR, कोलकाता, 2019) पहले ये कारनामा कर चुके हैं।

    पारी

    मयंक की पारी नहीं दिला पाई SRH को जीत 

    SRH के सलामी बल्लेबाज मयंक सलामी बल्लेबाज के रूप में आए और शुरू से ही संघर्ष करते नजर आए। उन्होंने 41 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 117.07 का रहा।

    इस सीजन मयंक कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। अब तक उन्होंने अपने IPL करियर में 12 अर्धशतक लगाए हैं।

    MI के लिए पीयूष चावला और रिले मेरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए।

    विकेट

    अर्जुन तेंदुलकर ने झटका पहला IPL विकेट 

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे और MI के ऑलराउंडर खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को आउट कर अपना पहला IPL विकेट लिया।

    मैच में इस खिलाड़ी ने शानदार गेंदबाजी की और 2.5 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और 1 विकेट अपने नाम किया।

    इस दौरान उनका इकॉनमी 6.40 का रहा।

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ डेब्यू मैच में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया था।

    जानकारी

    अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंची MI 

    यह MI की 5 मैचों में तीसरी जीत है और रोहित की अगुवाई में टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। आज तीसरी शिकस्त झेलने वाली SRH इस समय 9वें स्थान पर मौजूद है। RR (4 जीत) शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार की पावर स्टीयरिंग क्यों होती है खराब? जानिए कैसे करें समाधान  कार
    दिल्ली के जंगपुरा में चला बुलडोजर, मद्रासी कैंप में तोड़ी गईं 300 झुग्गियां; क्या है वजह? दिल्ली हाई कोर्ट

    IPL 2023

    IPL 2023: RCB बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    जियो सिनेमा IPL 2023 खत्म होते ही कंटेंट के लिए वसूलेगा चार्ज रिलायंस जियो
    IPL: विराट कोहली का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: KKR के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    RCB बनाम DC: विजयकुमार वैशाक का IPL में ड्रीम डेब्यू, लिए 3 विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    RCB बनाम DC: मनीष पांडे ने लगाया अपना 22वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मनीष पांडे
    IPL 2023: LSG ने PBKS को दिया 160 का लक्ष्य, कर्रन ने झटके 3 विकेट  लखनऊ सुपर जायंट्स
    LSG बनाम PBKS: केएल राहुल सबसे तेज 4,000 IPL रन बनाने वाले बल्लेबाज बने केएल राहुल

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: रोहित शर्मा खेल पाएंगे सीजन का पहला मैच? हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट रोहित शर्मा
    102 IPL मैचों की मेजबानी वाले वानखेड़े स्टेडियम पर बल्लेबाजों को मिलती है मदद, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम MI: बैंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने RCB को दिया 172 रन का लक्ष्य, तिलक वर्मा की उम्दा पारी  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: जानिए सनराइजर्स हैदराबाद के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: मयंक अग्रवाल ने की SRH के कप्तान ऐडन मार्करम की तारीफ, कही ये बातें मयंक अग्रवाल
    IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के ये 5 खिलाड़ी रखते हैं मैच का पासा पलटने की काबिलियत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: राजीव गांधी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करना होता है आसान, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025