NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स 
    MI टीम जीत के बाद अंक तालिका में 7वें नंबर पर आ गई है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    MI ने 1,000वें IPL मैच में RR को 6 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 30, 2023
    11:54 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 42वें मुकाबले में रविवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 6 विकेट से हरा दिया।

    यह IPL के इतिहास का 1,000वां मैच था जिसे जीतकर MI ने कप्तान रोहित शर्मा को जन्मदिन का खास तोहफा दिया।

    MI की यह 8 मैचों में चौथी जीत रही, वहीं RR की यह 9 मैचों में चौथी हार रही।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मैच का लेखा-जोखा 

    RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 124 रन बनाए थे।

    213 रन का विशाल लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी MI टीम 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 214 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

    टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। RR की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने 2 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    MI ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 14 के स्कोर पर टीम को कप्तान रोहित (3) के रूप में पहला झटका लग गया।

    दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन (28) और कैमरून ग्रीन (44) ने 38 गेंदों में 62 रन जोड़ते हुए टीम को सहारा दिया।

    चौथे विकेट के लिए सूर्यकुमार और तिलक वर्मा (29*) के बीच 51 रन की साझेदारी हुई। अंत में टिम डेविड ने 14 गेंद में 45* रन बनाए।

    रिपोर्ट

    सूर्यकुमार का 18वां IPL अर्धशतक, इस सीजन का दूसरा 

    सूर्यकुमार ने मुश्किल वक्त में अहम पारी खेली खेलते हुए टीम की मैच में वापसी कराई।

    उन्होंने 189.66 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में तेजी से 55 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जमाए।

    यह उनके IPL करियर का 18वां अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 24 गेंदों में पूरा कर लिया।

    सूर्यकुमार ने इस सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 57 रन की शानदार पारी खेली थी।

    रिपोर्ट

    पहले खेलते हुए ऐसी रही RR की बल्लेबाजी

    जोस बटलर और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 44 गेंदों में 72 रन जोड़कर RR को शानदार शुरुआत दी।

    बटलर (18) के आउट होते ही टीम लड़खड़ा गई। एक छोर पर जायसवाल डटकर बल्लेबाजी करते रहे तो दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे।

    देवदत्त पडिक्कल (2), कप्तान संजू सैमसन (14), जेसन होल्डर (11), शिमरोन हेटमायर (8) और ध्रुव जुरेल (2) कोई कमाल नहीं दिखा सके और जल्दी आउट हो गए।

    रिपोर्ट

    जायसवाल ने जमाया अपना पहला IPL शतक, इस सीजन के तीसरे शतकवीर 

    जायसवाल की पारी की अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि टीम के लगभग आधे रन अकेले उन्होंने बनाए।

    उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से 16 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 62 गेंद में 124 रन बनाए।

    जायसवाल के IPL करियर का पहला शतक रहा और इसे उन्होंने 53 गेंद में पूरा किया। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    जायसवाल से पहले इस सीजन में हैरी ब्रुक (SRH) और वेंकटेश अय्यर (KKR) भी शतक जमा चुके हैं।

    रिपोर्ट

    शतकीय पारी के दौरान जायसवाल ने बनाए ये खास रिकॉर्ड्स 

    जायसवाल ने शतकीय पारी खेलते हुए कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। जायसवाल IPL में चौथी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस मामले में उनसे आगे केएल राहुल (132*), ऋषभ पंत (128*) और मुरली विजय (127) हैं।

    इसके अलावा जायसवाल IPL में शतक जमाने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

    उन्होंने 21 साल और 123 दिन की उम्र में शतक जमाया। मनीष पांडे (19 साल 253 दिन) सूची में पहले नंबर पर हैं।

    रिपोर्ट

    जायसवाल IPL में शतक जमाने वाले पांचवें अनकैप्ड भारतीय 

    जायसवाल के नाम एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में IPL में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

    जायसवाल दुनिया की सबसे अमीर टी-20 लीग में शतक लगाने वाले पांचवें अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज हैं।

    इसके अलावा जायसवाल न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (2008 में 158*) के बाद IPL मैच में शतक जमाने वाले ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, जहां टीम के किसी अन्य खिलाड़ी ने 20 से अधिक रन नहीं बनाए।

    रिपोर्ट

    IPL में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने पीयूष 

    MI के लिए इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल की।

    IPL में पीयूष संयुक्त रूप से तीसरे (170) सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पीयूष ने इस मामले में लसिथ मलिंगा और अमित मिश्रा की बराबरी हासिल कर ली।

    IPL में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो (183) के नाम दर्ज है। युजवेंद्र चहल (178) सूची में दूसरे नंबर पर हैं।

    जानकारी

    अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति 

    MI टीम अंक तालिका में 9वें से 7वें नंबर पर आ गई है। टीम के अब 8 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक हैं। RR दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। टीम के 9 मैचों में 10 अंक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान रॉयल्स
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार
    यशस्वी जायसवाल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RR: हार्दिक पांड्या ने IPL में पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: GT ने RR को दिया 178 रन का लक्ष्य, गिल-मिलर ने खेली उपयोगी पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम RR: संजू सैमसन ने जमाया IPL करियर का 19वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  संजू सैमसन

    मुंबई इंडियंस

    DC बनाम MI: रोहित ने 2 साल बाद IPL में लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: अंतिम गेंद पर MI ने दर्ज की पहली जीत, DC की लगातार चौथी हार  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर छाया 'शून्य' का साया  सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  कोलकाता नाइट राइडर्स

    क्रिकेट समाचार

    RR बनाम CSK: यशस्वी ने बनाया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक  IPL 2023
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम CSK: एडम जैम्पा ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025