NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 
    यशस्वी जायसवाल ने खेली शानदार पारी (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    MI बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 30, 2023
    09:50 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 42वें मैच में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक (124) जमाया है।

    यह उनके IPL करियर का पहला शतक रहा है। इसे उन्होंने महज 53 गेंद में पूरा किया।

    जायसवाल ने मैच की शुरुआत से ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

    आइए जायसवाल की पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही जायसवाल की पारी 

    जायसवाल ने अपनी पारी की शुरुआत ही कैमरून ग्रीन पर छक्का लगाने के साथ की। इसके बाद उन्होंने दूसरा ओवर फेंकने आए जोफ्रा आर्चर की गेंद पर भी छक्का लगाकर अच्छी लय के संकेत दे दिए।

    उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी के 18वें ओवर के दौरान अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील किया।

    उन्होंने 62 गेंदों में 16 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए।

    IPL 2023 

    मौजूदा सीजन में शानदार लय में चल रहे हैं जायसवाल 

    जायसवाल के लिए यह सीजन अब तक बेहतरीन रहा है। उन्होंने 9 पारियों में 47.56 की औसत और 159.70 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 428 रन बना लिए हैं।

    यह पहला ऐसा सीजन है, जब जायसवाल ने 300 से अधिक रन बनाए हों।

    इससे पहले उनका सबसे अच्छा सीजन 2022 में आया था, जब उन्होंने 8 मैचों में 147.57 की स्ट्राइक रेट के साथ 258 रन बनाए थे।

    IPL करियर 

    कैसा रहा है जायसवाल का IPL करियर?

    जायसवाल ने 2020 में अपना IPL डेब्यू किया था।

    उनका अब तक का IPL करियर काफी प्रभावित करने वाला रहा है।

    उन्होंने 32 मैचों में 30.47 की औसत और लगभग 145 की स्ट्राइक रेट से 975 रन बना लिए हैं। वह 6 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    आज का स्कोर उनके युवा IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बन गया है।

    उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है।

    जानकारी

    IPL 2023 में लगने वाला तीसरा शतक 

    यह IPL 2023 में लगने वाला सिर्फ तीसरा शतक है। मौजूदा सीजन में उनसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से हैरी ब्रूक और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से वेंकटेश अय्यर शतक जड़ चुके हैं।

    RR 

    RR से शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी 

    जायसवाल IPL में RR की ओर से शतक लगाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए हैं।

    उनसे पहले बटलर (5), शेन वॉटसन (2), अजिंक्य रहाणे (2), संजू सैमसन (2), बेन स्टोक्स (1) और यूसुफ पठान (1) इस टीम के लिए शतक लगा चुके हैं।

    21 साल और 123 दिन की उम्र में, जायसवाल इस लीग में RR के लिए सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    वह IPL में शतक जड़ने वाले 5वें अनकैप्ड भारतीय भी हैं।

    लेखा-जोखा 

    RR ने दिया 213 रन का लक्ष्य 

    वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में RR ने जायसवाल के शतक की मदद से निर्धारित 20 ओवरों के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए हैं।

    उनके अलावा RR का कोई अन्य बल्लेबाज कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। RR की ओर से जोस बटलर ने 18 रन की छोटी पारी खेली।

    MI की ओर से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 39 रन देते हुए 3 विकेट हासिल किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: पिछले साल नहीं बिक सके थे ये गेंदबाज, अब कर रहे हैं कमाल  IPL 2023
    IPL नीलामी में महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े IPL 2023
    IPL 2023: KKR को बीच सीजन में लगा तगड़ा झटका, लिटन दास आनन-फानन में लौटे स्वदेश  लिटन दास
    IPL 2023: LSG के खिलाफ PBKS ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स

    IPL 2023

    IPL 2023: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: काइल मेयर्स ने इस सीजन में लगाया अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम LSG: मार्कस स्टोइनिस ने इस सीजन में लगाया दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  मार्कस स्टोइनिस
    IPL 2023: LSG ने PBKS को 56 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL टीमों का नया मॉडल, करोड़ों रुपये देकर पूरे साल खिलाड़ियों को अपने साथ रखेंगे IPL 2023
    निशान मदुष्का ने आायरलैंड के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, ये रिकॉर्ड किए अपने नाम आयरलैंड क्रिकेट टीम
    BCCI ने की भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए वार्षिक अनुबंध की घोषणा  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल: ईशान किशन और रुतुराज सहित 5 खिलाड़ी स्टैंडबाय के रूप में शामिल- रिपोर्ट  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025