NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें
    अगली खबर
    IPL 2023: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें
    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस सीजन ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगा (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: जानिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 29, 2023
    08:15 am

    क्या है खबर?

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 31 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपने खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरेगी।

    टी-20 क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा रहे, लेकिन फ्रेंचाइजी आज तक खिताब नहीं जीत पाई।

    हालांकि, वह पिछले 3 सीजन से लगातार प्लेऑफ में जगह बना रही है। ऐसे में इस सीजन टीम से काफी उम्मीदें हैं।

    आइए टीम के दिलचस्प आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन 

    अब तक IPL में कैसा रहा है बैंगलोर का प्रदर्शन? 

    बैंगलोर की टीम IPL में चोकर्स साबित होते आ रही है। उन्होंने 2009, 2011 और 2016 का फाइनल खेला है, लेकिन एक भी सीजन ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

    साल 2020 से टीम हर सीजन प्लेऑफ तक तो पहुंच रही है, लेकिन वह वहां जाकर हार जाती है।

    IPL के 15 सीजन में 8 बार बैंगलोर की टीम शीर्ष-4 टीमों में जगह बना चुकी है। 2017 और 2019 में ये फ्रेंचाइजी अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी।

    बल्लेबाज

    बैंगलोर के सबसे दमदार बल्लेबाज हैं विराट कोहली 

    विराट कोहली ने IPL में अब तक 223 मुकाबले खेले हैं और 36.19 की औसत और 129.14 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,624 रन बनाए हैं।

    कोहली IPL में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले सीजन से एक ही टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

    कोहली अगर इस सीजन 376 रन बना देते हैं तो वह IPL के इतिहास में 7,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन जाएंगे। कोहली ने IPL में 5 शतक लगाए हैं।

    बल्लेबाज

    टीम के प्रमुख बल्लेबाजों के बारे में जानिए 

    रजत पाटीदार ने IPL 2022 में 55.50 की औसत से 8 मैचों में 333 रन बनाए थे। इस सीजन वह शुरुआती मैचों में चोट के कारण नहीं खेलेंगे।

    2021 में बैंगलोर में शामिल होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने 28 मैच में 35.39 की औसत से 814 रन बनाए हैं। बैंगलोर के किसी और खिलाड़ी ने पिछले 2 सीजन में इतने या इससे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

    फाफ डु प्लेसिस ने पिछले सीजन सबसे ज्यादा 468 रन बनाए थे।

    गेंदबाज

    टीम के प्रमुख गेंदबाजों के बारे में जानिए 

    वनिंदु हसरंगा ने 2020 के बाद टी-20 क्रिकेट में 152 विकेट ले चुके हैं।

    हर्षल पटेल ने 2021 के बाद IPL में सबसे ज्यादा 51 विकेट लिए हैं। उन्होंने IPL 2021 में 32 विकेट के साथ पर्पल कैप भी अपने नाम किया था।

    जोश हेजलवुड ने पिछले सीजन में 12 मैचों में 8.1 की इकॉनमी से 20 विकेट लिए थे।

    माइकल ब्रेसवेल पहली बार IPL खेलेंगे। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 विकेट लिए हैं। उनका इकॉनमी 5.36 का है।

    टीम

    ऐसी है RCB की पूरी टीम 

    बैंगलोर अपने अभियान की शुरुआत 2 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ करेगी।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, रजत पाटीदार, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलेन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार
    कोलकाता इस्कॉन ने भगवान जगन्नाथ के रथ में लगाए सुखोई लड़ाकू विमान के टायर कोलकाता

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया 202 रनों का लक्ष्य, डंकले का अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस टी-20 चैलेंज
    WPL: बैंगलोर ने यूपी के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें विमेंस प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: जोस बटलर ने बनाए हैं एक सीजन में बाउंड्री से सर्वाधिक रन, जानिए अद्भुत आंकड़े जोस बटलर
    IPL 2023 में ये होंगे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, जानिए कैसे हैं उनके आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: पृथ्वी शॉ के लिए यह काफी बड़ा सीजन होगा- रिकी पोंटिंग पृथ्वी शॉ
    IPL 2023: क्या है मुंबई इंडियंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  मुंबई इंडियंस

    विराट कोहली

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, चौथा टेस्ट: गिल-कोहली की पारियों से मजबूत हुआ भारत, ऐसा रहा तीसरा दिन  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    कोहली ने 424 दिन बाद लगाया टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक, उनके नाम जुड़ा निराशाजनक आंकड़ा  टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    अनुष्का-विराट को जब पड़ोसी कैटरीना-विक्की ने बुलाया था डिनर पर, पढ़िए मजेदार किस्सा अनुष्का शर्मा

    IPL 2023

    IPL 2023: नीलामी के बाद RCB की टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी में नहीं बिकने पर बोले संदीप शर्मा- मुझे हैरानी हुई है और निराश हूं इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025