NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया सीजन का अपना तीसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड
    अगली खबर
    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया सीजन का अपना तीसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड
    शुभमन गिल ने इस सीजन का अपना तीसरा शतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: शुभमन गिल ने जमाया सीजन का अपना तीसरा शतक, बनाए ये रिकॉर्ड

    लेखन मनोज शर्मा
    May 26, 2023
    10:16 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के क्वालीफायर-2 मैच में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस (GT) के बल्लेबाज शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार शतक जमा दिया।

    यह उनके IPL करियर और इस तीसरा में शतक रहा और इसे उन्होंने महज 49 गेंद में पूरा किया। गिल ने मैच की शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

    आइए गिल की पारी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही गिल की पारी और साझेदारी 

    गिल ने साथी खिलाड़ी रिद्धिमान साहा के साथ मिलकर एक बार टीम को शानदार शुरुआत देते हुए सम्मानजनक स्कोर की नींव रखी।

    उन्होंने पारी में 215.00 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 129 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के जमाए।

    गिल ने दूसरे विकेट के लिए साई सुदर्शन (43) के साथ 64 गेंदों में 138 रनों की शतकीय साझेदारी निभाते हुए टीम को मजबूत किया।

    रिपोर्ट

    IPL 2023 में कैसा रहा है गिल का प्रदर्शन? 

    गिल का इस सीजन प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। वह अब तक 16 मैच में 60.79 के औसत और 156.43 के शानदार स्ट्राइक रेट से 851 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।

    वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (730) उनके बाद दूसरे नंबर पर लुढ़क गए हैं। इस मैच से पहले वह शीर्ष पर थे।

    रिपोर्ट

    शानदार चल रहा है गिल का IPL करियर 

    शुभमन ने 2018 में पहली बार IPL में शिरकत की थी। उन्होंने अब तक 90 मैच खेल हैं, जिसकी 87 पारियों में उन्होंने 37.68 की औसत और 133.48 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,751 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    वह IPL में 266 चौके और 80 छक्के लगा चुके हैं। इससे RCB के खिलाफ उन्होंने 104 रन बनाए थे।

    शुभमन GT से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम का हिस्सा थे।

    रिपोर्ट

    एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने गिल 

    गिल IPL के किसी सीजन में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

    इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के विराट कोहली (4 शतक, IPL 2016) पहले और राजस्थान रॉयल्स (RR) के जोस बटलर (4 शतक, IPL 2022) दूसरे नंबर पर है।

    इसी तरह गिल प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले 7वें बल्लेबाज भी बने हैं। उनसे पहले मुरली विजय, वीरेंद्र सहवाग, ऋद्धिमान साहा, शेन वॉटसन, रजत पाटीदार और बटलर ऐसा कर चुके हैं।

    रिपोर्ट

    प्लेऑफ में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने गिल 

    गिल 49 गेंद में शतक जड़ने के साथ ही प्लेऑफ में संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। रजत पाटीदार और साहा ने भी 49-49 गेंद में ही शतक जड़ा था।

    इसी तरह गिल की यह पारी IPL इतिहास में किसी भारतीय की अब तक की दूसरी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। इस मामले में केएल राहुल नाबाद 132 रन पहले पायदान और ऋषभ पंत नाबाद 128 तीसरे नंबर पर है।

    रिपोर्ट

    MI के खिलाफ मैच में सबसे ज्यादा छक्के 

    गिल ने अपनी पारी में 10 शानदार छक्के भी जड़े। इसके साथ ही वह IPL में MI के खिलाफ किसी मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    उसने पहले राशिद खान (10 छक्के, 2023), एडम गिलक्रिस्ट (10 छक्के, 2008) ने यह कारनामा किया था।

    इनके बाद वेंकटेश अय्यर (9 छक्के, 2023), यशस्वी जायसवाल (8 छक्के, 2023), यूसुफ पठान (8 छक्के, 2010) और आंद्रे रसैल (8 छक्के, 2019) का नंबर आता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सांसदों को लेकर मॉस्को पहुंचा विमान ड्रोन हमले के कारण चक्कर लगाता रहा, सुरक्षित उतरा रूस समाचार
    शेयर बाजार में 900 अंक से ज्यादा उछला सेंसेक्स, क्या है तेजी की वजह? शेयर बाजार समाचार
    IPL 2025 में धमाल मचाने के बाद घर पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, ऐसे हुआ स्वागत वैभव सूर्यवंशी
    कौन हैं आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने 'केसरी वीर' के जरिए बॉलीवुड में रखा कदम? बॉलीवुड समाचार

    शुभमन गिल

    शुभमन गिल से युवती ने किया टिंडर मैच का निवेदन, कंपनी ने नागपुर में लगाए होर्डिंग भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज समेत ये खिलाड़ी हुए नामांकित  ICC अवार्ड्स
    केएल राहुल पर कपिल देव बोले- उपकप्तान का मतलब टीम में जगह पक्की नहीं केएल राहुल
    क्या उपकप्तान होने के कारण केएल राहुल को मिल रही टेस्ट टीम में जगह? जानिए नियम केएल राहुल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    एक IPL सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने शुभमन गिल गुजरात टाइटंस
    IPL 2023: पिछले 5 सीजन से पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम ने जीता है खिताब चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: LSG बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    खिलाड़ियों के बीच विश्वास जमाने के लिए करना होगा उनका समर्थन- रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: कैसा रहा 5.25 करोड़ रुपये में बिकने वाले SRH के हेनरिक क्लासेन का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023 एलिमिनेटर: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए अनकैप्ड तेज गेंदबाज जोश टोंग इंग्लैंड टीम में शामिल   इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025