NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: अंतिम गेंद पर MI ने दर्ज की पहली जीत, DC की लगातार चौथी हार 
    अगली खबर
    IPL 2023: अंतिम गेंद पर MI ने दर्ज की पहली जीत, DC की लगातार चौथी हार 
    रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: अंतिम गेंद पर MI ने दर्ज की पहली जीत, DC की लगातार चौथी हार 

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 11, 2023
    11:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की है।

    अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 173 रन के लक्ष्य को MI ने रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी (65) की बदौलत मैच की आखिरी गेंद में हासिल कर लिया।

    दूसरी ओर यह DC की लगातार चौथी हार है।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसा रहा रोचक मुकाबला 

    पहले खेलते हुए DC से पृथ्वी शॉ, रोवमैन पॉवेल और यश ढुल कुछ खास नहीं कर सके। लगातार गिर रहे विकेटों के बीच वार्नर ने धीमा अर्धशतक लगाया। मध्यक्रम में अक्षर पटेल ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

    जवाब में ईशान किशन (31) और रोहित की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी करके तेज शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद रोहित और तिलक (41) ने उम्दा पारी खेलकर जीत दिलाई।

    आखिरी गेंद 

    आखिरी गेंद पर निकला परिणाम 

    MI को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और गेंदबाजी के लिए आए एनरिक नोर्खिया ने शुरुआती 5 गेंदों में सिर्फ 3 रन देते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया।

    मैच की आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने 2 रन बटोरकर MI को जीत दिलाई। डेविड ने 11 गेंदों में 1 छक्के की मदद से नाबाद 13 रन बनाए।

    दूसरे छोर से ग्रीन ने 8 गेंदों में नाबाद 17 रन बनाए।

    वार्नर 

    वार्नर ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    वार्नर ने धीमे अंदाज में बल्लेबाजी की और 43 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह इस सीजन में उनका तीसरा अर्धशतक है।

    वह अर्धशतक लगाने के बावजूद भी लय से जूझते हुए नजर आए और 47 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुए।

    वार्नर ने इस सीजन में 4 मैचों में 52.25 की औसत से 202 रन बना लिए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 114.83 का रहा है।

    अक्षर 

    अक्षर पटेल ने लगाया अपना पहला अर्धशतक 

    अक्षर ने आज के मुकाबले में अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

    मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए आए DC के उप-कप्तान ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच उन्होंने वार्नर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 35 गेंदों में 67 रन की उपयोगी साझेदारी की।

    उम्दा बल्लेबाजी कर रहे अक्षर 25 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 54 रन बनाकर आउट हुए।

    चावला 

    चावला ने की अश्विन की बराबरी 

    अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 5.50 की इकॉनमी रेट से महज 22 रन दिए।

    उन्होंने मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल और ललित यादव के विकेट चटकाए। चावला के अब 28.63 की औसत से 161 विकेट हो गए हैं।

    उन्होंने विकेटों के मामले में रविचंद्रन अश्विन की बराबरी कर ली है। वह फिलहाल संयुक्त रूप से चौथे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज हो गए हैं।

    जानकारी

    सूर्यकुमार का खराब प्रदर्शन जारी 

    MI के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन जारी है। वह आज अपनी पहली गेंद पर ही 0 पर आउट हो गए। इससे पहले उनके पिछले दो स्कोर 1 और 15 थे।

    रोहित 

    रोहित ने लगाया अपना 41वां अर्धशतक 

    रोहित ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने IPL करियर का 41वां अर्धशतक लगाया। यह इस सीजन में MI के कप्तान का पहला अर्धशतक है।

    उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

    अच्छी लय में नजर आ रहे रोहित 45 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए।

    दूसरी तरफ तिलक ने 29 गेंदों में 41 रन की पारी खेली।

    जानकारी

    आठवें स्थान पर पहुंची MI 

    इस जीत के साथ ही MI की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार चौथी हार झेलने वाली DC आखिरी स्थान पर बनी हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम 3 जीत के साथ शीर्ष पर बरकरार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: GT ने KKR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  गुजरात टाइटंस
    IPL में जमकर गरज रहा है जोस बटलर का बल्ला, आंकड़े बता रहे उनकी उपलब्धि जोस बटलर
    CSK की मुश्किलें बढ़ीं, दीपक चाहर के बाद स्टोक्स भी आने वाले मैचों से होंगे बाहर  IPL 2023
    GT बनाम KKR: शुभमन गिल ने IPL में पूरे किए अपने 2,000 रन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    दिल्ली कैपिटल्स

    WPL फाइनल: इसी वोंग ने दिल्ली के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई को दिया 132 रन का लक्ष्य, वोंग-मैथ्यूज ने झटके 3-3 विकेट विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने जीता खिताब, जानिए कैसा रहा टीम का सफर  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: रोहित शर्मा अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: जानिए मुंबई इंडियंस के दिलचस्प आंकड़े और अहम बातें  इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023

    IPL 2023: GT ने KKR को दिया 205 रन का लक्ष्य, सुदर्शन-शंकर का शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम KKR: साई सुदर्शन ने बनाया IPL करियर का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  गुजरात जायंट्स
    GT बनाम KKR: विजय शंकर ने लगाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स    विजय शंकर
    GT बनाम KKR: सुनील नरेन ने झटके 3 विकेट, अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स    सुनील नरेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025