NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े 
    शुभमन गिल ने इस सीजन लगातार 2 शतक लगाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: लीग मुकाबलों में इन बल्लेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, जानिए दिलचस्प आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 23, 2023
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लीग चरण में बल्लेबाजों ने कई असाधारण प्रदर्शन किए हैं।

    ऑरेंज कैप के लिए कड़ा संघर्ष देखने को मिला है। 70 लीग मैचों के बाद अभी भी इसके लिए जंग जारी है।

    इस सीजन लीग मैचों के दौरान 11 शतक लगे। कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया। अनुभवी बल्लेबाजों ने भी अपने प्रदर्शन से कमाल किया।

    ऐसे में आइए ऐसे बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

    अर्धशतक

    फाफ डु प्लेसिस ने लीग मैच के दौरान लगाए 8 अर्धशतक 

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए IPL 2023 शानदार रहा।

    उन्होंने लीग चरण में सबसे अधिक रन बनाए, लेकिन RCB प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

    इस अनुभवी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 56.15 की शानदार औसत और 153.68 की स्ट्राइक रेट से 730 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में सबसे ज्यादा 8 अर्धशतक जमाए।

    रनों के लिहाज से यह उनका सर्वश्रेष्ठ IPL सीजन था।

    लीग स्टेज

    शुभमन गिल ने लीग स्टेज में 56.66 की औसत से रन बनाए 

    गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने लीग मैचों के दौरान 56.66 की शानदार औसत से 680 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 152.46 की रही है। विराट कोहली के अलावा इस सीजन में 2 शतक लगाने वाले वे इकलौते बल्लेबाज हैं। गिल स्पिन गेंदबाज और तेज गेंदबाज दोनों के खिलाफ अक्रामक क्रिकेट खेली है।

    प्लेऑफ में भी इस खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

    बल्लेबाजी

    कोहली अपने शानदार फॉर्म में लौटे 

    कोहली ने इस सीजन कमाल के फॉर्म में नजर आए हैं। पिछले 2 सीजन उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश था।

    उन्होंने इस सीजन लगातार 2 मुकाबलों में शतक जड़ दिए। यह उनका रिकॉर्ड सातवां IPL शतक था।

    वह IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने 14 मैचों में 53.25 की शानदार औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 6 अर्धशतक और 2 शतक के साथ 639 रन बनाए हैं।

    राजस्थान रॉयल्स

    यशस्वी जासवाल ने किया उम्दा प्रदर्शन 

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का IPL 2023 में सफर कमाल का रहा। हालांकि, उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। पिछले सीजन उन्होंने सिर्फ 258 रन बनाए थे।

    इस सीजन इस उन्होंने 48.08 की शानदार औसत से 625 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जमाए।

    पॉवरप्ले के दौरान यह खिलाड़ी काफी खतरनाक रहा। उन्होंने इस दौरान 361 रन बनाए हैं, जो लीग में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।

    रिंकू सिंह

    रिंकू के लिए कमाल का सीजन रहा 

    रिंकू ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाए।

    14 मैचों में उन्होंने 59.25 की शानदार औसत और 149.52 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 474 रन जमाए हैं।

    रिंकू IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने IPL सीजन में 50 से अधिक की औसत और 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    इससे पहले आंद्रे रसेल (2019) और डेविड मिलर (2022) यह कारनामा कर चुके हैं।

    प्रदर्शन 

    इन बल्लेबाजों ने भी किया अच्छा प्रदर्शन 

    CSK के डेवोन कॉनवे ने 53.18 की औसत से 585 रन बनाकर अपनी क्षमता साबित की है। उन्होंने इस सीजन में लगातार रन बनाए हैं।

    MI को अगर प्लेऑफ में अच्छा प्रदर्शन करना है तो सूर्यकुमार यादव अहम होंगे। उन्होंने 185.14 की स्ट्राइक रेट से 511 रन बनाए हैं।

    शिवम दुबे के लिए भी यह सीजन शानदार रहा है। उन्होंने 385 रन बनाए हैं। उन्होंने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    कार के गियर फिसलने के पीछे क्या हैं कारण? मिलते हैं ये संकेत  कार
    खुदरा महंगाई अप्रैल में गिरकर 6 साल के निचले स्तर 3.16 प्रतिशत पर पहुंची खुदरा महंगाई दर
    भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को किया निष्कासित, 24 घंटे में देश छोड़ने के आदेश केंद्र सरकार
    क्या है भारत का ई-पासपोर्ट और कैसे करें इसके लिए आवेदन? पासपोर्ट

    IPL 2023

    IPL 2023: SRH के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: रिंकू सिंह ने बनाई मैच फिनिशर के रूप में पहचान, आंकड़े दे रहे गवाही रिंकू सिंह
    IPL 2023: महेश तीक्षणा का बड़ा कारनामा,  20वां ओवर मेडन फेंकने वाले पहले स्पिनर बने महेश तीक्षाना
    बारिश में धुल सकता RCB के प्लेऑफ में पहुंचने का सपना? बिगड़ रहा बेंगलुरु का मौसम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: LSG के खिलाफ KKR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  क्रिकेट समाचार
    DC बनाम CSK: दीपक चाहर ने 5.50 की इकॉनमी से चटकाए 3 विकेट, देखें उनके आंकड़े दीपक चाहर
    DC बनाम CSK: डेविड वार्नर ने खेली 86 रन की पारी, लगाया अपना 61वां अर्धशतक  डेविड वार्नर

    क्रिकेट समाचार

    KKR बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 28 गेंद में जड़ा सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े निकोलस पूरन
    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2023: KKR को हराकर LSG ने हासिल किया प्लेऑफ का टिकट, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    भारत में विश्व कप जीतना BCCI पर सबसे बड़ा तमाचा होगा- शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल

    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 235 रन का लक्ष्य, शुभमन ने लगाया शानदार शतक  भारतीय क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
    तीसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीती लगातार आठवीं टी-20 सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स हार्दिक पांड्या
    विराट कोहली ने शुभमन गिल की तारीफ में किया पोस्ट, बताया भविष्य का सितारा विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025