Loading...
IPL 2022: क्या हैं RCB की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
27 मार्च को अपने अभियान की शुरुआत करेगी RCB

IPL 2022: क्या हैं RCB की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

Mar 17, 2022
11:24 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की शुरुआत 26 मार्च से होगी, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलेगी। इस बार RCB अपने नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में चुनौती पेश करेगी। पिछले सीजन में CSK की ओर से खेलने वाले डु प्लेसिस पहली बार लीग में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस बीच RCB का टीम विश्लेषण करते हैं।

बल्लेबाजी

संतुलित नजर आता है बल्लेबाजी क्रम

RCB ने डु प्लेसिस को शामिल करके बेहतरीन काम किया है। पिछले सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले डु प्लेसिस इस बार RCB को अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास करेंगे।

RCB के बल्लेबाजी क्रम में डु प्लेसिस के अलावा फिन एलन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। वहीं विराट कोहली और दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी क्रम संतुलित है।

हालांकि, टीम को एबी डिविलियर्स की कमी खल सकती है।

गेंदबाजी

मजबूत है तेज गेंदबाजी विभाग

RCB के पास जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज मौजूद हैं। हर्षल पटेल के रूप में टी-20 विशेषज्ञ के चलते टीम का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत नजर आता है। हेजलवुड के अलावा जेसन बेहरेनडोर्फ विदेशी तेज गेंदबाज है।

स्पिन विभाग युजवेंद्र चहल के जाने के बाद कुछ कमजोर लगता है।

बता दें चहल RCB के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। हालांकि, टीम प्रबंधन ने कर्ण शर्मा के तौर पर भारतीय स्पिनर को शामिल किया है।

ADVERTISEMENT

ऑलराउंडर

RCB ने उपयोगी ऑलराउंडर्स में लगाया है दांव

RCB ने नीलामी से पहले ही स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 11 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया था। उनके लिए पिछला सीजन जबरदस्त रहा था। हालांकि, वह मुख्य तौर पर बल्लेबाजी में प्रयोग में लाए जाते हैं।

RCB में श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा और वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में दो उपयोगी ऑलराउंडर हैं। हसरंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद RCB करेगी।

महिपाल लोमरोर और शाहबाज अहमद भारतीय विकल्प हैं।

ADVERTISEMENT

स्क्वाड

ऐसा है बैंगलोर का पूरा स्क्वाड

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हर्षल पटेल, वानिन्दु हसरंगा, दिनेश कार्तिक, जोश हेजलवुड, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सुयश प्रभुदेसाई, चामा मिलिंद, अनीश्वर गौतम, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, लवनीथ सिसोदिया और डेविड विली।

शेड्यूल

ऐसा है RCB का पूरा शेड्यूल

27 मार्च: RCB vs PBKS

30 मार्च: RCB vs KKR

5 अप्रैल: RCB vs RR

9 अप्रैल: RCB vs MI

12 अप्रैल: RCB vs CSK

16 अप्रैल: RCB vs DC

19 अप्रैल: RCB vs LSG

23 अप्रैल: RCB vs SRH

26 अप्रैल: RCB vs RR

30 अप्रैल: RCB vs GT

4 मई: RCB vs CSK

8 मई: RCB vs SRH

13 मई: RCB vs PBKS

19 मई: RCB vs GT

संभावित एकादश

ऐसी हो सकती है बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

RCB इस बार डु प्लेसिस और कोहली के रूप में नई सलामी जोड़ी उतार सकती है। न्यूजीलैंड के फिन एलन, मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक को क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

महिपाल लोमरोर और हसरंगा मध्यक्रम में अन्य विकल्प हो सकते हैं। इनके अलावा शाहबाज अहमद दूसरे स्पिन विकल्प हो सकते हैं।

तेज गेंदबाजी में हेजलवुड, हर्षल और मोहम्मद सिराज एक साथ नजर आ सकते हैं।

ADVERTISEMENT