Loading...
IPL 2022: क्या हैं राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें
29 मार्च से अपने अभियान की शुरुआत करेगी राजस्थान

IPL 2022: क्या हैं राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? पढें टीम विश्लेषण और जरूरी बातें

Mar 19, 2022
04:32 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 29 मार्च को करेगा। IPL के पिछले सीजन में RR ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और टीम प्ले-ऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। आगामी सीजन में RR संजू सैमसन की अगुवाई में चुनौती पेश करेगी। बता दें RR सिर्फ एक बार खिताब जीत सकी है। इस बीच RR का टीम विश्लेषण करते हैं।

बल्लेबाज

राजस्थान ने आक्रामक बल्लेबाजों पर जताया है भरोसा

RR के पास संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरॉन हेटमायर और देवदत्त पडिक्कल जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं। ये अपने दम पर मैच का रूख बदलने की क्षमता रखते हैं।

सैमसन और बटलर को RR ने रिटेन किया था जबकि हेटमायर को उन्होंने नीलामी में 8.5 करोड़ रुपये देकर खरीदा है।

दक्षिण अफ्रीका के रस्सी वेन डेर डुसेन भी इस बार RR का हिस्सा हैं।

कुल मिलाकर RR ने आक्रामक बल्लेबाजों पर भरोसा जताया है।

गेंदबाजी

उम्दा स्पिनर्स के साथ संतुलित है गेंदबाजी विभाग

RR ने इस बार रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल के रूप में दो उम्दा स्पिनर्स को शामिल किया है।

तेज गेंदबाजों में ट्रेंट बोल्ट पर टीम ने दांव लगाया है। बोल्ट पॉवरप्ले में घातक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और शुरुआती छह ओवरों में विकेट लेने में सफल होते रहे हैं।

उनके अलावा नाथन कूल्टर नाइल अन्य विदेशी तेज गेंदबाज हैं। प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी के रूप में भारतीय गेंदबाज मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT

ऑलराउंडर

कीवी ऑलराउंडर्स पर लगाया है दांव

RR ने विदेशी ऑलराउंडर्स के रूप में न्यूजीलैंड के जिमी नीशम और डेरिल मिचेल पर भरोसा जताया है। बता दें नीशम ने अब तक IPL में सिर्फ 12 मैच खेले हैं और उसमें कुछ कमाल नहीं कर सके हैं। दूसरी तरफ मिचेल पहली बार लीग में हिस्सा लेंगे।

इनके अलावा कोई बड़ा भारतीय ऑलराउंडर भी टीम में शामिल नहीं हैं। ऐसे में RR का ऑलराउंडर्स का दल कमजोर नजर आता है।

ADVERTISEMENT

स्क्वाड

ऐसा है राजस्थान का पूरा स्क्वाड

संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैककॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन और डेरिल मिचेल।

संभावित एकादश

ऐसे हो सकती है राजस्थान की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर और देवदत्त सलामी जोड़ी के तौर पर पारी की शुरुआत कर सकते हैं। संजू सैमसन, यशस्वी, रियान पराग और हेटमायर मध्यक्रम में उपयोगी हो सकते हैं।

वहीं जिमी नीशम के रूप में उपयोगी ऑलराउंडर विकल्प को टीम में मौका मिल सकता है।

ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा संभालेंगे। दूसरी तरफ स्पिन विभाग में अश्विन और चहल दो अनुभवी विकल्प मौजूद हैं।

कार्य्रकम

ऐसा है RR के लीग चरण का कार्यक्रम

मार्च 29: SRH vs RR

अप्रैल 2: MI vs RR

अप्रैल 5: RR vs RCB

अप्रैल 10: RR vs LSG

अप्रैल 14: RR vs GT

अप्रैल 18: RR vs KKR

अप्रैल 22: DC vs RR

अप्रैल 26: RCB vs RR

अप्रैल 30: RR vs MI

मई 2: KKR vs RR

मई 7: PBKS vs RR

मई 11: RR vs DC

मई 15: LSG vs RR

मई 20: RR vs CSK

ADVERTISEMENT