NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    अगली खबर
    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें
    फिलहाल पांचवे पायदान पर है राजस्थान

    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का शेड्यूल, टीम में बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण बातें

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 17, 2021
    11:34 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के पहले लेग में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपने तीन मैच जीते थे। जबकि टीम को चार मैचों में हार मिली थी।

    अपने नए कप्तान संजू सैमसन की अगुवाई में RR फिलहाल पांचवे पायदान पर है।

    आगामी 19 सितंबर से बचे हुए सीजन की शुरुआत होनी है, जिसमें RR अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।

    RR के शेड्यूल सहित अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    अच्छा प्रदर्शन

    इन खिलाड़ियों ने किया अच्छा प्रदर्शन

    कप्तान संजू सैमसन इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने स्थगित होने से पहले IPL 2021 में 46.16 की औसत से 277 रन बना लिए हैं। इस बीच सैमसन ने एक शतक भी लगाया था।

    गेंदबाजी में क्रिस मॉरिस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने सात मैचों में 16.00 की औसत से 14 विकेट लिए।

    वहीं मुस्ताफिजुर रहमान ने सात मैचों में आठ विकेट झटके हैं।

    खराब प्रदर्शन

    इन खिलाड़ियों ने किया निराश

    रियान पराग ने IPL 2021 में निराश किया। युवा पराग ने सात मैचों में 25 के सर्वोच्च स्कोर के साथ सिर्फ 78 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल भी कमाल नहीं कर सके। उन्होंने तीन मैचों में 22 की औसत से 66 रन बनाए।

    वहीं मनन वोहरा भी मौकों को भुनाने में असफल रहे। मनन को चार मैचों में मौका मिला, जिसमें उन्होंने 10.50 की औसत से सिर्फ 42 रन बनाए।

    बदलाव

    RR की टीम में हुए कुछ अहम बदलाव

    दूसरे चरण के लिए बटलर और स्टोक्स की अनुपस्थिति ने रॉयल्स को करारा झटका दिया है। वहीं पहला चरण नहीं खेलने वाले आर्चर दूसरे चरण से भी बाहर हुए थे।

    वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एविन लुईस ने बटलर की जगह ली है। इस बीच स्टोक्स की जगह तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस को लिया गया है।

    दक्षिण अफ्रीका के इन-फॉर्म स्पिनर तबरेज शम्सी (एंड्रयू टाय की जगह) और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स (आर्चर की जगह) भी टीम से जुड़े हैं।

    कार्यक्रम

    IPL 2021 के लिए SRH के मैचों का कार्यक्रम

    21 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शाम 7:30 बजे

    25 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे

    27 सितंबर:- राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, शाम 7:30 बजे

    29 सितंबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, शाम 7:30 बजे

    02 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे

    05 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे

    07 अक्टूबर: राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे

    स्क्वाड

    ऐसा है RR का पूरा स्क्वाड

    संजू सैमसन (कप्तान), कुलदीप यादव, ओशेन थॉमस, एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, तबरेज शम्सी, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, ग्लेन फिलिप्स, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मयंक मर्कंडे, शिवम दुबे, केसी करिअप्पा, महिपाल लोमरोर, मुस्तफिजुर रहमान, डेविड मिलर, लियाम लिविंगस्टोन, मनन वोहरा और रियान पराग।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2021

    ताज़ा खबरें

    हुंडई वरना का नया SX+ वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत  हुंडई मोटर कंपनी
    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम घोषित होते ही राशिद खान ने छोड़ी कप्तानी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: घोषित हुई वेस्टइंडीज की टीम, सुनील नरेन को नहीं मिली जगह वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    अमेरिकी बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा ने एक ओवर में लगाए छह छक्के, देखें वीडियो पापुआ न्यू गिनी क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम भारत: कोरोना के चलते रद्द हुआ अंतिम टेस्ट, ECB ने जारी किया बयान इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    राजस्थान रॉयल्स

    CSK बनाम RR: राजस्थान को मिला 189 रनों का लक्ष्य, सकारिया की अच्छी गेंदबाजी इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम RR: राजस्थान को मिली 45 रनों से हार, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, बॉयो-बबल की परेशानी के चलते वापस लौटा खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    RCB बनाम RR: ऐसा रहा है दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन क्रिकेट समाचार

    IPL 2021

    IPL 2021: पैर की चोट से फिट हुए गिल, KKR के लिए खेलेंगे IPL कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2021: जानें चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: जानें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण बातें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025