LOADING...
भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी
भारतीय टीम इंग्लैंड को कड़ी टक्कर देना चाहेगी (तस्वीर:एक्स/@BCCI)

भारत बनाम इंग्लैंड: टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और सभी अहम जानकारी

Jun 23, 2026
02:53 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 5 पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी। इंग्लैंड दौरे के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम की कमान पहली बार श्रेयस अय्यर संभालेंगे। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी पाई है। वहीं, मेजबान इंग्लैंड की अगुआई हैरी ब्रूक करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस टी-20 सीरीज के लिए दोनों देशों की टीमों के साथ अन्य अहम जानकारी।

भारतीय टीम

ऐसी है भारतीय टीम 

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इस सीरीज से आराम दिया गया है। वह पहले टीम का हिस्सा थे। उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला है। वहीं, तिलक वर्मा सीरीज में टीम के उपकप्तान होंगे। इंग्लैंड सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड

ऐसी है इंग्लैंड की टीम 

चयनकर्ताओं ने पहली बार जेम्स कोल्स को दल में शामिल किया है। वहीं, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर और साकिब महमूद की वापसी हुई है। ब्रायडन कार्स और जेमी ओवरटन चोटिल होने के कारण नहीं खेलेंगे। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड।

Advertisement

हेड-टू-हेड

भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी 

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 क्रिकेट के इतिहास में अब तक 30 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान भारतीय टीम को 18 मैच में जीत मिली है। इंग्लैंड ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी जीत जनवरी 2025 में हासिल की थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले हुए हैं और सभी मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किए हैं। ऐसे में इस सीरीज में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहेगा।

Advertisement

भारतीय

इन सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों का रहा है अच्छा प्रदर्शन 

सक्रिय खिलाड़ियों में अभिषेक के आंकड़े इंग्लैंड के खिलाफ कमाल के हैं। उन्होंने 6 मैच की 6 पारियों में 214.92 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। तिलक ने 6 पारियों में 154 रन बनाए हैं। सक्रिय गेंदबाजों में वरुण ने 6 पारियों में 13.46 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए हैं। अक्षर ने 10 मैचों की 9 पारियों में 10 विकेट लिए हैं।

शेड्यूल

कहां खेले जाएंगे मुकाबले?

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज 1 जुलाई से शुरू होगी। पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड, 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज और 9 जुलाई को ब्रिस्टल के सीट यूनिक स्टेडियम में मुकाबले होंगे। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 11 जुलाई को साउथम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।

Advertisement