Loading...
ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंचे, मैट हेनरी बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज
गिल को हुआ फायदा (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

ICC रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंचे, मैट हेनरी बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

Jun 24, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले गिल अब 50 ओवर प्रारूप में दूसरी रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हैं। टेस्ट में जो रूट और मैट हेनरी क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शीर्ष स्थान हासिल किए। आइए रैंकिंग पर एक नजर डालते हैं।

गिल

गिल ने किया था कमाल 

गिल को 3 पायदान का फायदा हुआ है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल ने 2 पारियों में 238.00 की औसत और 135.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 238 रन बनाए थे।

उन्होंने धर्मशाला वनडे में नाबाद 84 रन बनाए और इसके बाद लखनऊ वनडे में बड़ा शतक (154) लगाया था।

चेन्नई में हुए सीरीज के तीसरे वनडे में उन्हें बल्लेबाजी नहीं मिली थी।

वहीं, विराट कोहली एक पायदान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

हेनरी 

मैट हेनरी बने टेस्ट में नंबर-1 (संयुक्त रूप से) गेंदबाज 

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टेस्ट प्रारूप में संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बने हैं। उन्होंने भारत के दिग्गज जसप्रीत बुमराह की बराबरी की है।

बता दें कि बुमराह और हेनरी के 870 रेटिंग अंक हैं।

हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ओवल टेस्ट में कुल 11 विकेट (5/80 और 6/29) चटकाए थे। इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें टेस्ट रैंकिंग में हुआ है।

हेनरी ने 6 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है।

ADVERTISEMENT

रूट 

टेस्ट में फिर से शिखर पर पहुंचे रूट 

जो रूट ने ओवल टेस्ट में 46 और 77 रन की पारियां खेलीं थी। वह एक बार फिर बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।

उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है।

रूट के अब 871 रेटिंग अंक हैं। वहीं, ब्रूक 866 रेटिंग अंको के साथ दूसरे और हेड 853 रेटिंग अंको के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

ADVERTISEMENT

फायदा 

इन खिलाड़ियों को भी हुआ फायदा 

ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स को भी फायदा हुआ है। इन दोनों बल्लेबाजों ने ओवल टेस्ट में शतक लगाए थे।

फिलिप्स 8 पायदान ऊपर चढ़कर 31वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि निकोल्स 13 पायदान की छलांग लगाकर 40वें स्थान पर आ गए। वहीं, रचिन रवींद्र ने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष-10 में वापसी की।

गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर (50वें) और जैकब बेथेल (85वें) ने भी उल्लेखनीय बढ़त हासिल की।

ADVERTISEMENT