NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
    IPL 2025 में मिला-जुला रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025 में कैसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 02, 2025
    03:11 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) का सफर समाप्त हो गया।

    हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलते हुए MI की टीम क्वालीफायर-2 मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) से 5 विकेट से हार गई। इसके साथ ही MI का छठा खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया।

    इस संस्करण में MI के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। उन्होंने कई मौकों पर अच्छी पारियां भी खेली।

    आइए उनके प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

    प्रदर्शन

    रोहित ने 418 रन के साथ किया संस्करण का समापन

    IPL 2025 में रोहित अपने कद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए।

    वह 15 मैचों में 29.86 की औसत और 149.28 की स्ट्राइक रेट के साथ 418 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन का रहा है।

    इस सीजन में उन्होंने कुल 41 चौके और 22 छक्के भी जड़े हैं। वह इस संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में 16वें स्थान पर रहे हैं।

    उपलब्धि

    रोहित ने IPL में पूरे किए 7,000 रन

    रोहित ने 30 मई को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 81 रन की पारी खेलकर खास उपलब्धि हासिल की थी।

    उन्होंने IPL करियर के 271वें मैच में 7,000 रन भी पूरे किए थे। वह इस लीग में यह आंकड़ा छूने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं।

    कोहली 8,000 से ज्यादा IPL रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उनके वर्तमान में 266 मैचों में 8,618 रन है।

    छक्के

    रोहित ने IPL में पूरे किए अपने 300 छक्के

    रोहित ने एलिमिनेटर मुकाबले में 4 छक्कों जड़े थे। पारी का दूसरा छक्का लगाते ही उनके लीग में 300 छक्के पूरे हो गए थे। वह IPL में ऐसा वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे आगे इस सूची में सिर्फ पूर्व दिग्गज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 141 पारियों में 357 छक्के लगाए थे।

    इस सूची में कोहली तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 291 छक्के लगाए हैं। CSK के महेंद्र सिंह धोनी ने 264 छक्के अपने नाम किए हैं।

    स्कोर

    रोहित ने प्लेऑफ में बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर

    रोहित द्वारा GT के खिलाफ खेली गई 81 रनों की पारी IPL प्लेऑफ में उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी रही है।

    उससे पहले उन्होंने IPL 2020 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 68 रन की पारी खेली थी। उससे पहले उन्होंने IPL 2015 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 50 रन की पारी खेली थी।

    इसी तरह रोहित की वह पारी IPL इतिहास के प्लेऑफ में MI की ओर से खेली गई सबसे बड़ी पारी भी थी।

    करियर

    कैसा रहा है रोहित का IPL करियर? 

    रोहित IPL में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं।

    उन्होंने अपने करियर में 272 मैचों की 267 पारियों में 29.73 की औसत और 132.10 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 2 शतक के अलावा 47 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 109 रन का रहा है। वह लीग में 6 खिताब जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।

    उन्होंने साल 2008 से लेकर अभी तक सभी संस्करण खेले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    रोहित शर्मा
    पंजाब किंग्स

    ताज़ा खबरें

    2026 तक AI सुलझाने लगेगा जटिल व्यावसायिक समस्याएं, सैम ऑल्टमैन ने की भविष्यवाणी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    महिंद्रा XUV 9e और BE 6 की डिलीवरी 10,000 पार, जानिए कितनी दिन लगे  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 6 जून को रवाना होगी, प्रधानमंत्री मोदी दिखाएंगे हरी झंडी वंदे भारत एक्सप्रेस
    शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 636 अंक टूटा  शेयर बाजार समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL के एक संस्करण में CSK के लिए इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट IPL 2025
    IPL के एक संस्करण में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025 में खत्म हुआ सनराइजर्स हैदराबाद का सफर, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025 में खत्म हुआ KKR का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा के नाम पर हो सकता है वानखेड़े स्टेडियम का स्टैंड, MCA जल्द करेगी फैसला वानखेड़े स्टेडियम
    IPL में इन बल्लेबाजों ने पहले ओवर में जड़े हैं सर्वाधिक छक्के, सूची में 3 भारतीय इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा के नाम पर होगा वानखेड़े स्टेडियम का स्टैंड, MCA ने किया फैसला मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन

    पंजाब किंग्स

    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: DC ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: DC ने PBKS को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025