NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: MI ने GT को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    IPL 2025: MI ने GT को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    गुजरात ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: MI ने GT को हराकर दर्ज की अपनी पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 29, 2025
    11:38 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने मुंबई इंडियंस(MI) को 36 रन से हरा दिया।

    यह इस संस्करण उसकी पहली जीत है। इससे पहले उसे पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ हार मिली थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 196/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में MI की टीम 20 ओवर में 160/6 रन ही बना पाई। MI की इस संस्करण में लगातार दूसरी हार है।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल (38) और साई सुदर्शन (63) ने 78 रन जोड़े।

    इसके बाद जोस बटलर ने भी 39 रन की अच्छी पारी खेली। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

    जवाब में MI के लिए सूर्यकुमार यादव (48) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाया। GT के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट लिए।

    अर्धशतक

    सुदर्शन ने MI के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाया 

    सुदर्शन ने 41 गेंदों का सामना किया और 63 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 153.66 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 8वां और MI के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा किया।

    यह उनका IPL में लगातार चौथा 50+ स्कोर भी था। उन्होंने पिछले 3 स्कोर क्रमश: 84, 103, 74 के रहे हैं। IPL में सुदर्शन ने 27 मुकाबले में 1,171 रन बनाए हैं।

    चौके

    रोहित ने IPL में पूरे किए 600 चौके 

    रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान पहला चौका लगाते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह IPL में 600 चौके पूरे करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने हैं।

    उनसे ज्यादा चौके केवल डेविड वार्नर (663), विराट कोहली (711) और शिखर धवन (768) के हैं।

    मैच में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। उनके बल्ले से 2 चौके निकले।

    जानकारी

    कप्तान के तौर पर विकेट लेने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंचे हार्दिक

    हार्दिक के कप्तान के तौर पर IPL में 24 विकेट हो गए हैं। अब IPL में कप्तान के रूप में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ रविचंद्रन अश्विन (25), अनिल कुंबले (30) और शेन वॉर्न (57) के नाम हैं।

    पारी 

    फ्लॉप रहा MI का शीर्षक्रम 

    एक बार फिर MI का शीर्षक्रम मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप रहा। अनुभवी रोहित सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

    उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन भी लगातार दूसरी पारी में फ्लॉप रहे और 9 गेंदों पर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रॉबिन मिंज ने 3 और हार्दिक ने सिर्फ 11 रन बनाए।

    तिलक वर्मा ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन इसके लिए 36 गेंद खर्च कर दिए। सूर्यकुमार ने अकेले संघर्ष किया।

    जानकारी

    अंक तालिका पर एक नजर 

    GT इस जीत के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, MI लगातार दूसरी हार के बाद 9वें स्थान पर पहुंच गई है। 2 जीत और 4 अंक के साथ पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    IPL 2025

    IPL 2025: PBKS बनाम GT के मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे' पंजाब किंग्स
    IPL 2025: SRH बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: राजीव गांधी स्टेडियम पर होगी SRH बनाम LSG की टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH और LSG का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  सनराइजर्स हैदराबाद

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2025: MI ने UPW को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025: DC ने MI को हराकर दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2025: अमेलिया केर ने रचा इतिहास, MI से 5 विकेट लेने वाली पहली गेंदबाज बनी WPL 2025
    WPL 2025: MI ने UPW को हराते हुए दर्ज की अपनी चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग

    गुजरात टाइटंस

    IPL 2024: शुभमन गिल का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT बनाम CSK की नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: GT ने CSK को हराते हुए दर्ज की 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: GT बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2024

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: PBKS ने GT को हराकर किया विजयी आगाज, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: जोस बटलर ने PBKS के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े गुजरात
    IPL: इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक टीमों के खिलाफ बनाए हैं 1,000+ रन IPL 2025
    IPL 2025: केएल राहुल DC के दूसरे मैच के लिए होंगे उपलब्ध- रिपोर्ट  केएल राहुल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025